फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसाः पुलिस का खुलासा, ताहिर के परिचित थे गोली चलाने वाले, 10 ज्यादा की हुई पहचान

Fri, 06 Mar 2020 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Three people firing from roof of Tahir Hussain house during delhi violence
आप पार्षद ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत से तीन लोग गोलियां चला रहे थे। पुलिस की जांच में गवाहों ने यह बात कही है। खजूरी खास थाने में तैनात सिपाही समेत चार लोगों ने ताहिर हुसैन के खिलाफ बयान दिए हैं। 


 

Three people firing from roof of Tahir Hussain house during delhi violence
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ताहिर के घर की छत पर ज्यादातर लोग उसके परिचित ही थे। ताहिर ने पांच से छह दंगाइयों की पहचान की है। कुछ की पहचान वीडियो से हुई है। अब तक 10 से ज्यादा दंगाइयों की पहचान हो चुकी है।
 

Three people firing from roof of Tahir Hussain house during delhi violence
ताहिर हुसैन - फोटो : ANI

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताहिर हुसैन पूछताछ में यही बात कह रहा है कि वह दंगों को रोक रहा था। दंगाइयों को शांत कर रहा था। ताहिर ने पूछताछ में बताया है कि उसने 24 फरवरी को घर छोड़ दिया था। हालांकि वह 27 फरवरी तक जाफराबाद में एक जान-पहचान वाले के पास ही रहा था। 27 फरवरी को उसने जाफराबाद छोड़ दिया और वह जामिया नगर के जाकिर नगर पहुंच गया। जाकिर नगर में वह एक रिश्तेदार के घर में छिपकर रहा था। पुलिस उसका मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है। उसने कहा मोबाइल परिवारवालों को दे दिया था। ताहिर की पत्नी, तीन बच्चे व माता-पिता भी फरार हैं। ताहिर हुसैन ने दावा किया कि उसे परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three people firing from roof of Tahir Hussain house during delhi violence
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताहिर हुसैन के पास लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस को आशंका है कि दंगों के दौरान ताहिर हुसैन की पिस्टल से गोली चलाई गई थीं। इसकी जांच चल रही है। ताहिर हुसैन का कहना है कि पिस्टल उसने अपने किसी परिचित को दे रखी है। उसने करीब दो वर्ष पहले पिस्टल का लाइसेंस लिया था। पुलिस ताहिर हुसैन को रिमांड पर लेकर पिस्टल व मोबाइल बरामद करने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन
Three people firing from roof of Tahir Hussain house during delhi violence
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

इलाके में सबसे ऊंचा है मकान
ताहिर हुसैन का मकान इलाके में सबसे ऊंचा है। इस कारण दंगाइयों को यहां से पत्थर, पेट्रोल बम व एसिड फेंकने में आसानी हुई। इसी कारण पड़ोस के घर में बन रहा शादी का खाना बर्बाद हो गया था। यहां से पेट्रोल बम फेंकने के कारण पड़ोस के घर में आग लग गई थी। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, ताहिर पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह बार-बार यही कह रहा है कि वह तो दंगाइयों को शांत कर रहा था। उसने दावा किया कि दंगाई जबरदस्ती उसके घर में घुसे थे। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed