फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा : 10-10 मिनट के अंतराल पर गिरे तीन उल्का पिंड, लोगों में दहशत

Fri, 06 Mar 2020 04:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Mar 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad Meteorite falling news make sensation masses reach to see site officer not sure of meteor
गाजियाबाद में उल्का पिंड गिरने की खबर फैलने से दहशत में लोग - फोटो : सुमित सिसोदिया

गाजियाबाद के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात बारिश के दौरान आसमान से आग के गोले गिरने से हड़कंप मच गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उल्कापिंड होने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर प्रत्क्षदर्शियों ने कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। जानिए इसके बारे में अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शी क्या कह रहे हैं और देखें तस्वीरें....

ghaziabad Meteorite falling news make sensation masses reach to see site officer not sure of meteor
गाजियाबाद में उल्का पिंड गिरने की खबर फैलने से दहशत में लोग - फोटो : सुमित सिसोदिया

करीब दस-दस मिनट के अंतराल पर तीन स्थानों पर आग के गोले गिरे। भारी बारिश के बावजूद कई घंटे तक इन गोलों में आग धधकती रही। जानकार मान रहे हैं कि आसमान से गिरे आग के गोले उल्का पिंड जैसी कोई चीज है, जो किसी खगोलीय घटना के कारण धरती पर आ गिरे हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ghaziabad Meteorite falling news make sensation masses reach to see site officer not sure of meteor
गाजियाबाद में उल्का पिंड गिरने की खबर फैलने से दहशत में लोग - फोटो : सुमित सिसोदिया

10-10 मिनट के अंतराल पर गिरे तीन उल्का पिंड
देर रात साहिबाबाद इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब 10-10 मिनट के अंतराल पर तीन जगह लोगों ने उल्का पिंड गिरे होने की खबर सुनी। यह खबर सुनने के बाद लोग दहशत में आ गए इस घटना को देखने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया कि शाम से ही बारिश हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad Meteorite falling news make sensation masses reach to see site officer not sure of meteor
गाजियाबाद में उल्का पिंड गिरने की खबर फैलने से दहशत में लोग - फोटो : सुमित सिसोदिया

जितना आग बुझाने की कोशिश की उतनी ही जलती जाती थी
इसी दौरान अचानक ही एक आग का गोला बारिश होने के बावजूद भी नीचे गिरा और वह तेज धधक रहा था। बारिश के बाद भी आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन जितना आग को बुझाया जाता उससे ज्यादा आग धधक उठती थी। इलाके में चारों तरफ अचानक ही रोशनी छा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि इस आग के गोले से अलग तरह की दुर्गंध आ रही है।

विज्ञापन
ghaziabad Meteorite falling news make sensation masses reach to see site officer not sure of meteor
बताया जा रहा है कि यह रात में जब उल्का पिंड गिरा था उस वक्त की तस्वीर है - फोटो : सुमित सिसोदिया

क्या कहते हैं अधिकारी 
आग के गोले गिरने की सूचना मिलते ही दमकल को मौके पर भेजा गया था। आग लगती देख उसे तुरंत पानी डालकर बुझा दिया गया था। उल्का पिंड काे लेकर कुछ स्पष्ट कहा नहीं जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed