{"_id":"5e4d434d8ebc3ef26751831d","slug":"thousands-of-people-had-gathered-in-shaheen-bagh-before-sc-interlocutors-reached","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वार्ताकारों के पहुंचने से पहले ही शाहीन बाग में जुट गई थी हजारों की भीड़, सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ताकारों के पहुंचने से पहले ही शाहीन बाग में जुट गई थी हजारों की भीड़, सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहीन बाग में बुधवार सुबह से ही हलचल थी। मंगलवार को ही कहा गया था कि बुधवार दोपहर को ज्यादा से ज्यादा लोग शाहीन बाग धरना स्थल पर मौजूद रहे। हुआ भी ऐसा ही। दोपहर होते-होत शाहीन बाग में हजारों लोगों व महिलाओं की भीड़ जुट गई।
दोपहर पौने तीन बजे के बाद मध्यस्थता पैनल कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शाहीन बाग पहुंचा। इनके साथ दो इंस्पेक्टर, एसीपी व पुलिस के कई जवान थे। वहां पहुंचते ही लोगों ने संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन को घेर लिया।
इस बीच तीन बजे जैसे ही दोनों मंच पर पहुंचे महिलाओं व लोगों ने तालिया बजाना शुरू कर दी। मध्यस्थता पैनल को देखकर लोग खासे उत्साहित दिखे। बातचीत शुरू हुई तो भीड़ बढने लगी। मंच के पास मीडिया का भी खासा जमावड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहीन बाग में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता संजय ने कहा कि आज वह सिर्फ लोगों और महिलाओं को सुनने आए हैं। वह दादियों और अन्य महिलाओं से बातचीत करेंगे। बातचीत के लिए उनके पास खूब समय है। महिलाओं ने भी मध्यस्थता पैनल से अपनी शिकायत जाहिर की। बातचीत के दौरान जब मीडिया ने वहां पहुंचने का प्रयास किया तो पैनल की ओर से कहा कि गया कि वह बातचीत करने के बाद मीडिया को बाइट देंगे।
महिलाओं ने भी संजय और साधना से कह दिया है कि बगैर सीएए, एनआरसी और एनपीआर को वापस लिए वह कोई बातचीत नहीं करेंगे। शाम करीब पांच बजे तक संजय व साधना ने महिलाओं की बातचीत सुनी। बाद में दोनों बृहस्पतिवार को दोबारा आने की बात की और वह वापस लौट गए। बृहस्पतिवार को आने का समय नहीं बताया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।