फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पेन से भारत आई सुपर लग्जरी ट्रेन, स्पीड नहीं कुछ और हैं इसकी खासियतें

Fri, 22 Apr 2016 10:29 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
this super luxury train came from Spain in india
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

लंबे इंतजार के बाद एरोडायनेमिक टेल्गो ट्रेन स्पेन से भारत पहुंच गई है। इस ट्रेन को मुंबई बंदरगाह पर उतार लिया गया है। कस्टम क्लियरेंस मिलने के बाद जल्द ही इसे बरेली के इज्जतनगर लोकोशेड के लिए सड़क के रास्ते विशेष तरह के ट्रक पर ले जाया जाएगा। यह ट्रेन 16 घंटे की जगह 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचाएगी। इस ट्रेन को जो पहला लुक सामने आया है उसमें यह सुपर लग्जरी दिख रही है।

this super luxury train came from Spain in india
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

स्पेन में बने इस कोच की खासियत यह है कि इसे ढाई सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इतनी स्पीड से तो यह ट्रेन यहां नहीं चल सकेगी लेकिन इसकी औसत स्पीड 120 घंटे प्रतिकिलोमीटर रखी जाएगी।

this super luxury train came from Spain in india
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

अगर इतनी औसत स्पीड से यह ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई की 1384 किलोमीटर की दूरी 12 घंटे में पूरी करेगी। बता दें कि मुंबई राजधानी करीब 16 घंटे में इतनी दूरी तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
this super luxury train came from Spain in india
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

कई खूबियों वाली स्पेन में निर्मित कोच को खींचने वाला इंजन भारतीय होगा। टेल्गो कंपनी ने सिर्फ कोच को भारत ट्रायल रन के लिए भेजा है। स्पेन की कंपनी का दावा है कि इस ट्रेन में उर्जा की काफी कम खपत होगी। इसे लाइट वेट एरोडायनेमिक तकनीक पर तैयार किया गया  है। यह कोच फायर प्रूफ व साउंड प्रूफ है।

विज्ञापन
this super luxury train came from Spain in india
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

इस कोच में सिंगल एक्सल व्हील सेट लगाया गया है। आम तौर पर अन्य कोच में डबल व्हील सेट रहता है। यह कोच डबल डेकर की तरह लो-फ्लोर वाली है। पर्यावरण फ्रेंडली कोच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed