पेटीएम पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक शुरुआत मंगलवार यानी कल से होने जा रही है। इसके साथ ही पेटीएम वॉलेट का पेटीएम पेमेंट्स बैंक में विलय हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन को बीते सप्ताह ही बैंकिंग का लाइसेंस दिया था। पेटीएम की ओर से पेमेंट्स बैंक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन यूजर्स को मैसेज भेजा गया है, जो पेटीएम वॉलेट से जुड़े हैं।
{"_id":"5921b7f84f1c1b3c6a535e0c","slug":"things-you-should-know-about-paytm-payments-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से शुरू होगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक, जानें कैसे उठा सकेंगे इसका फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से शुरू होगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक, जानें कैसे उठा सकेंगे इसका फायदा
प्रेम प्रकाश त्रिपाठी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
paytm payments bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
paytm payments bank
कंपनी ने यूजर्स को पेमेंट्स बैंक से जुड़ने और बाहर रहने दोनों विकल्प दिए हैं। जो यूजर्स पेमेंट्स बैंक से जुड़ेंगे उन्हें जमा रकम पर ब्याज भी मिलेगा। पेमेंट्स बैंक को कामयाब बनाने के लिए जापान के सॉफ्ट बैंक ने भी पेटीएम में 1.4 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। वन97 कम्यूनिकेशन की योजना अगले तीन से पांच साल में 1.6 बिलियन डॉलर का और निवेश जुटाने की है।
paytm payments bank
क्या है पेटीएम पेमेंट्स बैंक?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पेटीएम की मूल कंपनी को लाइसेंसी बैंक के रूप में प्रमाण पत्र दे दिया है। अभी तक पेटीएम का उपयोग एक वॉलेट के रूप में होता आया है। मोबाइल एप और कंप्यूटर के जरिये यूजर भुगतान करते रहे हैं। लेकिन अब पेटीएम की सेवाएं बैंकिंग की शक्ल में होंगी। यूजर के अकाउंट में जो पैसा होगा, उस पर ब्याज भी दिया जाएगा। भविष्य में डेबिट कार्ड, बैंकिंग मनी ट्रांसफर जैसी सुविधाएं मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि कंपनी क्रेेडिट कार्ड नहीं देगी।

नहीं चाहते हैं बैंकिंग का हिस्सा बनना तो?
जो यूजर पेमेंट्स बैंक से नहीं जुड़ना चाहते हैं, उन्हें help@paytm.com पर लिखना होगा। ऐसे ग्राहक पेटीएम वॉलेट का ही हिस्सा रहेंगे, लेकिन उन्हें जमा रकम पर ब्याज नहीं मिलेगा। अगर यूजर पेटीएम वॉलेट भी छोड़ना चाहते हैं तो उन्हें अपने बैंक अकाउंट की जानकारी आईएफएसी कोड के साथ इसी ईमेल आईडी पर भेजनी होगी। पेटीएम वॉलेट की बची हुई राशि खाते में भेज देगा।

वॉलेट से नहीं जुड़े लेकिन बैंक से जुड़ना है
इसके लिए ई-केवाईसी भरकर बैंक को देना होगा। यह ऑनलाइन ही होगा। अकाउंट खुलने के बाद उसमें अधिकतम एक लाख रुपये तक रखे जा सकेंगे। पुराने ग्राहक भी इतनी ही राशि खाते में रख पाएंगे। यूजर पैसा अन्य बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।