फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई-गोवा के बीच आज से दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, जानें इसकी खासियत

Mon, 22 May 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 May 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
Tejas Exp to be flagged off from Mumbai for Goa on May 22
tejas express - फोटो : अमर उजाला
आधुनिक सुविधाओं वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई और गोवा के बीच 22 मई से दौड़ेगी। शुक्रवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का निरीक्षण किया। तेजस ट्रेन के 20 कोचों में टी-कॉफी वेंडिंग मशीनों के अलावा हर सीट पर एलसीडी स्क्रीन और वाई-फाई की सुविधा होगी। ये देश की पहली ट्रेन होगी, जिसके सभी कोच में ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग के साथ ही सुरक्षित गैंगवेज (डिब्बों के बीच के कॉरिडोर्स) होंगे। 
Tejas Exp to be flagged off from Mumbai for Goa on May 22
tejas express
मुंबई-गोवा के बाद दूसरी तेजस ट्रेन को दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलाए जाने के आसार हैं। ट्रेन की पहली रैक को आरसीएफ (रेल कोच फैक्ट्री) कपूरथला में तैयार किया गया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, तेजस एक नई प्रीमियर क्लास ट्रेन है। इसे चलाने का मकसद यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाना है।
Tejas Exp to be flagged off from Mumbai for Goa on May 22
tejas express

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि तेजस में बेहतर सुविधाएं होने के कारण इस ट्रेन का किराया भी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य किराए से कुछ ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tejas Exp to be flagged off from Mumbai for Goa on May 22
tejas express
इस ट्रेन में टी और कॉफी वेंडिंग मशीनें, मैगजीन्स और स्नैक टेबल्स, हर यात्री के लिए एलसीडी स्क्रीन, बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स में वाटर लेवल इंडिकेटर्स, सेंसर्ड टैप और हैंड ड्रायर्स (हाथ को सुखाने वाली मशीनें) लगे होंगे।
विज्ञापन
Tejas Exp to be flagged off from Mumbai for Goa on May 22
tejas express
तेजस में सेलिब्रिटी शेफ द्वारा तैयार मनपसंद खाना मिलेगा। ट्रेन के अंदर का रंग बाहर के रंग से मैच करेगा, जिससे यात्री को  वर्ल्ड क्लास ट्रैवलिंग का अहसास मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed