सामने आ गया था प्रेमिका के धंधे का सच इसलिए भून डाला उसे
द्वारका स्थित एक पार्क में निकिता उर्फ निक्की की हत्या कर खुदकुशी करने वाले सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार के पास मिले सुसाइड नोट से मामले में नया मोड़ आ गया है। विजेंद्र ने निकिता पर फंसाने की धमकी देकर जबरदस्ती लाखों रुपये वसूलने की बात लिखी है।
सामने आ गया था प्रेमिका के धंधे का सच इसलिए भून डाला उसे
उसने सुसाइड नोट में इशारा किया है कि उगाही का यह खेल एक गिरोह कर रहा है। निकिता उस गिरोह की सिर्फ एक मोहरा थी। गिरोह में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोग जुड़े हैं।
सामने आ गया था प्रेमिका के धंधे का सच इसलिए भून डाला उसे
विजेंद्र ने अपनी मां को अफसोस करने से मना किया है। उसने लिखा है कि एक दिन तो सब को मरना है। सुसाइड नोट में लिखा है कि महिला को पैसे देने से उस पर काफी कर्ज हो गया है। उधार लेकर वह उसकी जरूरतों को पूरा कर रहा है, इसलिए काम पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। उसके अंदर जीने की चाहत खत्म हो चुकी है।
सामने आ गया था प्रेमिका के धंधे का सच इसलिए भून डाला उसे
एक बार रकम देने के बाद मामला कुछ दिनों तक शांत रहता है, लेकिन अगली बार वह दोगुना रकम मांगती है। नहीं देने पर फंसाने की धमकी देती है, जिसकी वजह से किसी तरह रुपये का इंतजाम कर उसे मुहैया करवाता है। सुसाइड नोट से एक बात का खुलासा हो रहा है कि विजेंद्र इन दिनों काफी तनाव में था।
सामने आ गया था प्रेमिका के धंधे का सच इसलिए भून डाला उसे
पुलिस ने बताया कि विजेंद्र की मौत के बाद जब पोस्टमार्टम के लिए उसके कपड़े सौंपे जा रहे थे, तो उसके पर्स से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट पर घटना वाले दिन की तारीख लिखी हुई है, लेकिन लिखावट से लग रहा है कि उसने सुसाइड नोट को काफी पहले लिख लिया था।