{"_id":"59c260744f1c1b28688b591f","slug":"the-illusion-of-festive-sales","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्योहारी छूटों से जरा बच कर करें अपनी खरीददारी, नहीं तो आपका मजा किरकिरा हो सकता है!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी छूटों से जरा बच कर करें अपनी खरीददारी, नहीं तो आपका मजा किरकिरा हो सकता है!
Wed, 20 Sep 2017 06:05 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Sep 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्योहारों के साथ-साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलने वाली छूट की शुरूआत हो चुकी है। आज हम आपको पॉच ऐसी बातें बता रहें हैं त्योहारी छूटों में आपका मजा किरकिरा कर सकती हैं! नवदुर्गा का प्रारंभ भी इसी बात का द्योतक है कि त्योहारी मांग की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में बाजार फिर से गुलजार नजर आने लगते हैं और पितृ पक्ष के चलते बंद रही खरीददारी फिर से अपना रंग बिखेरने लगती है।
एक आम उपभोक्ता इसके लिए पहले से ही जमा पूंजी तैयार रखता है या फिर विभिन्न प्रकार के मिलने वाले लोन से अपनी जरूरतों का सामान खरीदता है। लेकिन त्योहारों के बीच आप की खुशी का रंग फीका न हो जाए इसके लिए खरीददारी करते समय इन जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
2 of 6
1.खरीददारी को टालना - आमतौर साल पर भर चलने वाले इन ऑफरों में कुछ खास बदलाव नहीं होता है बस त्योहारों के बदलने के साथ यह भी नवदुर्गा ऑफर, दीवाली ऑफर, होली ऑफर, में बदल जाती हैं। इसलिए असमय इन गैरजरूरी खरीददारीयों से बचा जा सकता है और आगे आने वाले समय में जब आपका बजट अच्छा हो तब खरीद की जा सकती है।
3 of 6
2.नुकसान का डर - विक्रेता अपने प्रत्येक उपभोक्ता की प्राथमिक जरुरतों को जानता है और इसी बात का फायदा उठाकर वह अपने ग्राहकों को विज्ञापन की सहायता से यह बताने की कोशिश करता है कि भविष्य में इतनी बड़ी छूट नहीं मिलेगी। इससे बचने के लिए ग्राहकों को अपनी जरुरतों की सूची बनाना चाहिए। इसके अलावा सभी उपभोक्ताओं को अपनी इच्छाओं और जरूरतों में अन्तर अवश्य पता होना चाहिए। ऐसा करके आपके पास एक मजबूत बजट भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
3.साथी के दबाव में खरीददारी से बचें - आज का युवा वर्ग बहुत सी चीजें अपने साथी के दबाव में या उसकी देखा-देखी में खरीद लेता है लेकिन कई बार यह उसके काम की नहीं होती। अगर आप अपनी जरुरतों के हिसाब से खरीद करें तो आपका बजट बिगड़ने से बच सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
4.भ्रामक छूट से बचना - बिक्री के दौरान विक्रेता सदैव आपकी खरीददारी को बढ़ाने का प्रयास करता है। इसके लिए वह आपको कई प्रकार के प्रलोभन और छूट भी देता है जिसमें एक के साथ मु्फ्त, 50 प्रतिशत की छूट और कई तरह के स्क्रैच कूपन आदि होते हैं लेकिन आपको इन भ्रामक छूटों से बचने के लिए अपनी मितव्ययिता को बरकरार रखते हुए बुद्धिमानी का परिचय देना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।