फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में मिला 'मनोकामना पूर्ण सिद्धी वृक्ष', वैज्ञानिक भी हैरान

Sun, 09 Apr 2017 11:26 AM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
sweet water stream coming out bombax tree at shastri bhawan in delhi, expert says tree is ill
water from tree - फोटो : व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि डीयू के नॉर्थ कैंपस में नीम का एक पेड़ है जिसमें से बीयर ‌जैसा रस निकल रहा है। अब दिल्ली के ही शास्त्री भवन में स्थित एक पेड़ से इन द‌िनों मीठे पानी की धार फूट पड़ी है, ज‌िससे वैज्ञान‌िक भी हैरान हैं। (सभी फोटोः व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला)

sweet water stream coming out bombax tree at shastri bhawan in delhi, expert says tree is ill
water from tree - फोटो : व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

सेमल के एक पुराने पेड़ से पानी का रिसाव होने से शास्त्री भवन में फिलहाल कौतूहल का माहौल है। सी-विंग के नजदीक अचानक पानी की बौछार होने से लोग हैरान हो उठे।

sweet water stream coming out bombax tree at shastri bhawan in delhi, expert says tree is ill
water from tree - फोटो : व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

वहीं कई लोगों ने पेड़ की पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है। हालांकि, पेड़ के बाहरी लक्षणों के आधार पर विशेषज्ञ इसे बीमारी से जोड़ रहे हैं, जिसका इलाज भी जरूरी है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर बाद सेमल के पेड़ से अचानक पानी की धार फूट पड़ी। पानी का रिसाव शुक्रवार देर शाम तक जारी है। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया कि पानी निकलने को देखने के लिए पेड़ के पास काफी लोग जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sweet water stream coming out bombax tree at shastri bhawan in delhi, expert says tree is ill
water from tree - फोटो : व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

इस दौरान कई लोगों ने पानी इकट्ठा भी किया। सुरेश के मुताबिक, उसने भी दो बोतलों में पानी भर लिया। गर्मी होने के बाद भी देर शाम तक पानी ठंडा रहा, लेकिन रात में उसका रंग बदल गया। पानी में किसी तरह की बदबू नहीं आ रही है।

विज्ञापन
sweet water stream coming out bombax tree at shastri bhawan in delhi, expert says tree is ill
water from tree - फोटो : ‌व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

इस दौरान कुछ लोगों ने इसे दैवीय कृपा मानते हुए पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी। वहीं वैज्ञानिक इसे बीमारी से जोड़कर देख रहे हैं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट व यमुना बायोडावर्सिटी पार्क के इंचार्ज फैय्याज खुदसर बताते हैं कि बाहरी तौर से देखने पर पेड़ अस्वस्थ लग रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed