फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको कोई नहीं कर सकता मजबूर, ये हैं वो 7 वजहें

Sun, 09 Apr 2017 11:26 AM IST
ऋतिका खेड़ा,अर्थशास्त्री/बीबीसी, नई दिल्ली
ऋतिका खेड़ा,अर्थशास्त्री/बीबीसी, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
seven reasons why you sould not make aadhar card
aadhar card

आधार कार्ड को लेकर देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार से कहा है कि सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता। हालांकि, इसके साथ उच्चतम न्यायालय ने यह बात भी जोड़ी है कि बैंक खाता खोलते समय और आयकर भरने की जानकारी देते समय 12 अंकों वाले इस आधार नंबर को जोड़ने की केंद्र सरकार की योजना को रोका नहीं जा सकता। बता दें कि हाल ही केंद्र सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड नंबर होना अनिवार्य कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के मद्देनजर हम आपको बता रहे हैं आधार कार्ड न बनवाने की सात वजहें...

seven reasons why you sould not make aadhar card
aadhar card

ताज़ा निर्देश में सरकार ने कहा है कि आपके मौजूदा मोबाइल के लिए भी अब आधार की जानकारी देना अनिवार्य होगा। इसके लिए एक साल की मोहलत है वर्ना मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसी तरह आयकर भरने के लिए भी अब आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।

seven reasons why you sould not make aadhar card
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI

इससे पहले अनिवार्यता की ये शर्त सिर्फ़ कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ी गई थी पर अब अमीर तबके पर इसका असर पड़ने से ये बहस राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में जगह बना पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven reasons why you sould not make aadhar card
पैसे - फोटो : अमर उजाला

पहला कारण : हमारी जानकारी, सरकार की कमाई
सरकार चाहती है कि वो आपके बारे में जानकारी जुटाकर हर 'डेटाबेस' में डाल दे। मसलन दिल्ली में बैठे वो ये जान ले कि मेरा मोबाइल कहां-कहां गया, मैंने कहां की रेल टिकट बुक करवाई, कितना पैसा कहां ख़र्च किया। मौजूदा क़ानून में लिखा है कि अगर कोई किसी नागरिक के आधार कार्ड की जानकारी मांगे तो 'बायोमेट्रिक्स' (उंगलियों, अंगूठे और पुतलियों की छाप) के अलावा सरकार बाक़ि जानकारी कंपनियों से पैसा लेकर दे सकती है। 7 तो सरकार हमारी जानकारी जुटा ही नहीं रही, बल्कि उसे बेचकर पैसा कमा रही है। ऐसा नहीं कि सरकार बिना आधार कार्ड के हमारी जानकारी नहीं जुटा सकती थी पर इससे ये आसान हो रहा है और इसे रोकना ज़रूरी है।

विज्ञापन
seven reasons why you sould not make aadhar card
पेंशन
दूसरा कारण: अमरीका के 'सोशल सिक्योरिटी नंबर' जैसा नहीं
अमरीका में नागरिकों को पेंशन की सुविधा के लिए 'सोशल सिक्यूरिटी नंबर' देने की पहल हुई थी और फिर उस नंबर को अन्य सुविधाओं से जोड़ा गया। इस नंबर और आधार नंबर में सबसे बड़ा फ़र्क ये है कि अमरीका में क़ानून ने ये तय किया हुआ है कि उस नंबर को कौन मांग सकता है और उसका क्या उपयोग होगा। आधार कार्ड के बारे में ऐसा कुछ भी निश्चित नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed