अलीगढ़ के टप्पल में एक ढाई साल की मासूम को सिर्फ 10 हजार रुपये के कर्ज के लिए बेरहमी से मौत के घाट उतार देने के मामले में पूरे देश में आक्रोश है। देश में सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक इस मामले को लेकर लोग सामने आ रहे हैं। हर कोई बच्ची के परिवार को न्याय मिलने की गुहार लगा रहा है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी प्रधानमंत्री को चिट्टी लिखी है।
'अलीगढ़ हत्याकांड के आरोपी को मिले मौत की सजा', स्वाति मालिवाल ने लिखा पीएम मोदी को खत
DCW Chairperson @SwatiJaiHind writes to PM Modi demanding death sentence for Aligarh accused & puts forth demands to end child rapes. #Aligarh #AligarhMurderCase pic.twitter.com/45qcsZK7WT
— Vandana Singh (@VandanaSsingh) June 10, 2019
ये है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची के हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देने वाली है। बच्ची की एक किडनी नहीं मिली। एक हाथ शरीर से अलग था। मासूम को इस कदर मारा गया था कि उसकी नोजल ब्रिज (नाक और माथे को जोड़ने वाली हड्डी) टूट गई थी। उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है। डाक्टरों के पैनल में डा. नवीन कुमार, डा. केके शर्मा, डा. उज्मा शामिल थीं।
डाक्टरों ने संभावना जताई है कि शव मिलने से तीन-चार दिन पहले बच्ची की हत्या हुई। बच्ची के मुंह, नाक, जननांग औेर छाती के पीछे बांई ओर के हिस्से में कीड़े पड़ गए थे। शरीर की खाल जगह-जगह से छूट रही थी। सिर के बाल और नाखून आसानी से निकल रहे थे।
बाएं घुटने के थोड़ा नीचे फ्रैक्चर था। दोनों आंखों की पुतली के टिस्सू सूख गए थे। पेट पर काले सफेद धब्बे पड़ गए थे। बांई ओर से छाती के नीचे की पसलियां दिख रही थीं। डॉ. केके शर्मा के अनुसार बुरी तरह से मारने पीटने के कारण बच्ची की मौत सदमे से हो गई थी।