फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   56 jewellery shops sealed in Chandni Chowk

दिल्ली: चांदनी चौक में आभूषण की 56 दुकानें सील, सराफा कारोबारियों ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई का लगाया आरोप

Fri, 11 Sep 2026 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 03:15 AM IST
सार

कारोबारियों के मुताबिक, सील दुकानों के भीतर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हैं। यह कार्रवाई सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद दिल्ली में अवैध और खतरनाक निर्माण के खिलाफ एमसीडी की तेज हुई कार्रवाई के बीच हुई है।

विज्ञापन
56 jewellery shops sealed in Chandni Chowk
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदनी चौक के प्रमुख सर्राफा बाजार कूचा महाजनी में बृहस्पतिवार को एमसीडी ने आभूषण और सर्राफा कारोबार से जुड़ी 56 दुकानों को सील कर दिया। कारोबारियों के मुताबिक, सील दुकानों के भीतर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हैं। यह कार्रवाई सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद दिल्ली में अवैध और खतरनाक निर्माण के खिलाफ एमसीडी की तेज हुई कार्रवाई के बीच हुई है।

विज्ञापन


एमसीडी का कहना है कि इन दुकानों में अवैध तौर पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और भवन उपयोग से जुड़े निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने कहा कि कार्रवाई से कई दुकानें प्रभावित हुई हैं। कारोबारियों का आरोप है कि कई दुकानों पर बिना पूर्व सूचना नोटिस चस्पा कर उसी दौरान सीलिंग कर दी गई। कारोबारियों ने नोटिसों के पिछली तारीख के होने का भी दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed