Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court expresses displeasure with Kejriwal for failing to file a response in court

दिल्ली : अदालत में जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल पर नाराज हाईकोर्ट, तीन हफ्ते का अंतिम समय दिया

Tue, 17 Nov 2026 12:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 17 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेताओं को आखिरी मौका देते हुए तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि कि ऐसा न करने पर जवाब देने का विकल्प बंद कर देंगे।

विज्ञापन
High Court expresses displeasure with Kejriwal for failing to file a response in court
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी के अन्य नेताओं को आड़े हाथों लिया। अदालत ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने में विफल रहने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अदालत को 'बेवकूफ बना रहे हैं'।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की पीठ ने इन नेताओं को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम तीन सप्ताह का समय दिया है। पीठ ने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि के भीतर जवाब नहीं मिलता है, तो अदालत उनके जवाब देने के अधिकार को बंद कर देगी ।
विज्ञापन


यह मामला न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित रूप से की गई टिप्पणियों से जुड़ा है। अदालत ने पाया कि मामले का रिकॉर्ड संबंधित पक्षों को पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed