अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बृहस्पतिवार को विभिन्न देश एवं राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। चौपाल पर तंजानिया के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं।
2 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
तंजानिया के कलाकारों का करतब रूपी डांस को देख मेले में आए लोग हैरत में पड़ गए।
3 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
कलाकारों ने नृत्य में एक से बढ़कर हैरत करने वाली कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों के नृत्य को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हो गए। मेले में पहुंचे पर्यटक बिना पलक झपकाए उनके नृत्य को देखते रहे।
4 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
थीम स्टेट झारखंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तु़त किए लोक नृत्य में विदेशी भी शामिल हुए। ढोल की थाप पर विदेशियों ने खूब डांस किया।
5 of 10
surajkund fare
- फोटो : अमर उजाला
चौपाल पर विभिन्न देशों के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृतियों से रूबरू कराया। उत्तराखंड का घसियारी, मध्यप्रदेश का बरेरी, किर्गिस्तान का कारजोरगो, कंबोडिया, जिम्बाव्बे के कलाकारों ने अपनी वेशभूषा के साथ नृत्य किया।