फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics : मनवीर गुर्जर के स्वागत में साथियों ने जमकर मचाया हुड़दंग, कार की छत पर लटक कर किया डांस

Thu, 02 Feb 2017 05:51 PM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Feb 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Manveer Gujjar Welcome peers fiercely hoopla raised, while hanging on the roof of the car dance
manveer's friend - फोटो : अमर उजाला

बिग बास-10 के विजेता मनवीर गुर्जर मंगलवार को अपने घर लौट आए । क्या नेता क्या अभिनेता मनवीर के समर्थकों की भीड़ ने सबको चौंका दिया। एनडी से नोएडा प्रवेश करते समय मनवीर के चाहने वाले कार के बाहर आधे लटके हुए दिखे तो कोई कार की छत पर बैठे मनवीर गुर्जर के नारे लगाते नजर आए। डीएनडी पर जाम न लगे, इसके चलते हमर में सवार मनवीर गुर्जर को कालिंदी कुंज के रास्ते सेक्टर-46 ले जाया गया। इस मौके को भुनाने कुछ नेता सेक्टर-46 पहुंचे। लेकिन मनवीर का कहना था कि यह राजनैतिक मंच नहीं बल्कि साथियों का मंच है। जिसके बाद नेताओं को उल्टे पांव वापस जाना पड़ा। 

Manveer Gujjar Welcome peers fiercely hoopla raised, while hanging on the roof of the car dance
manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब 12 बजे मनवीर एयरपोर्ट पर उतरे। जहां मनवीर के इंतजार में गाड़ियों की लाइन लगी रही। इसकेबाद वह अपने साथियों के काफिले के साथ नोएडा पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर नोएडा तक मनवीर को देखने के लिए उनके समर्थकों की करीब दो हजार गाड़ियां रहीं, जिनमें हरिद्वार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, लखनऊ व दिल्ली-एनसीआर के समर्थक शामिल रहे। कुळ गाड़ियां लाल बत्ती लगी हुई भी थीं।

Manveer Gujjar Welcome peers fiercely hoopla raised, while hanging on the roof of the car dance
manveer - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों के काफिले को रोक  पाना मानो पुलिस प्रशासन के बस में ही नहीं था। कारों के ऊपर आधे लटके, समर्थक डांस करते हुए खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आए। डीएनडी, कालिंदी कुंज, नोएडा प्रवेश द्वार तीनों ही बार्डर ही नहीं शहर के अंदर जमकर आचार संहित की धज्जियां उड़ीं। हालांकि पुलिस ने चालाकी दिखाते हुए काफिले को मीडिया से दूर रखने की कोशिश की। सेक्टर-37 से सेक्टर-46 तक की मुख्य सड़क समर्थकों से भर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manveer Gujjar Welcome peers fiercely hoopla raised, while hanging on the roof of the car dance
manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला

आलम यह हुआ कि लोगों का अभिनंदन स्वीकारने के बाद मनवीर को प्रशासन ग्रेटर-नोएडा की ओर ले गए। यहां कुछ समय घुमाने केबाद जब मनवीर को घर ले जाने की बात हुई तो घर केपास हजारों लोगों की भीड़ थी। जिसकेकारण मनवीर गुर्जर को नलगढ़ा गांव केएक फार्म हाऊस पर ले जाना पड़ा। भीड़ छटने केबाद मनवीर रात करीब 8 बजे अपने आगाहपुर गांव पहुंचे। जहां बैंड बाजे केसाथ उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Manveer Gujjar Welcome peers fiercely hoopla raised, while hanging on the roof of the car dance
manveer gurjar's friend - फोटो : अमर उजाला
मनवीर से मिलकर मंच पर हाजरी लगाने वाले नेताओं की भी कमी नहीं थी। शहर के सपा व बसपा प्रत्याशी दोनों ही मनवीर से मिलने पहुंचे लेकिन मिलने से पहले ही मनवीर ने समर्थकों के सामने जवाब दिया कि यह राजनैतिक मंच नहीं है। साथ ही समर्थकों की भीड़ को देख नेता भी उलटे पांव वापस लौट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed