चिंगरावठी बवाल में एक ओर वीडियो वायरल होने के बाद बवाल की स्थिति का जायजा लगाया जा सकता है। वीडियो में दंगाई पहले पुलिस पर हाथ न उठाने की बात कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच अचानक सुमित को गोली लगते ही प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप ले लिया और साथ ही लोगों द्वारा एक पुलिसकर्मी पर आरोप लगाते हुए उसे घेरने की कोशिश की जा रही है। कौन था वह पुलिसकर्मी इस बाबत अभी तक अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
बुलंदशहर बवाल: 2 मिनट 48 सेकेंड के वीडियो में दिखी सुमित की मौत
इस आवाज के बाद लोग खेत की एक तरफ दौड़ लगाते नजर आते हैं। इसी दौरान सामने से सुमित लड़खड़ाता हुआ सीने पर हाथ रखे हुए आता है। उसकी शर्ट पूरी खून से लथपथ नजर आ रही है। इसके बाद कुछ युवक सुमित को सहारा देकर अपने साथ ले जाते नजर आते हैं। सुमित के जाते ही लोगों की भीड़ आक्रोशित होती नजर आ रही है। साथ ही खेत के दूसरी ओर मौजूद एक पुलिसकर्मी पर ग्रामीण सुमित को गोली मारने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। करीब 2 मिनट 48 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद साफ लग रहा है कि पथराव पहले से हो रहा था। लेकिन, सुमित को गोली लगने के बाद बवाल ने भीषण रूप धारण कर लिया था। हालांकि, अधिकारी इस बाबत भी अभी तक मौन साधे हुए हैं।
साहब, अपनी जिंदगी भी तो बचानी थी, बच्चे हैं हमारे
पुलिस स्याना बवाल की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, अधिकारी जांच के हर पहलू पर दबी जुबां चर्चा भी कर रहे हैं। लेकिन, आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान नहीं दे रहा है। वहीं, सूत्रों की मानें तो बवाल के एक अधिकारी ने स्याना पुलिस में तैनात एक सिपाही को बुलाकर पूछताछ की थी। जो कि वारदात के समय कोतवाल के साथ था। बताया गया कि अधिकारी ने सिपाही से पूछा था कि वह कोतवाल को छोड़कर क्यों भागा था? जिस पर सिपाही ने जवाब दिया कि साहब, हमारे भी बच्चे हैं। अपनी जिंदगी भी तो बचानी थी।