Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15-year-old Pratham batting draws attention

Delhi NCR News: तीन मैच, 409 रन और 15 शतक... 15 साल के प्रथम् की बल्लेबाजी ने खींचा ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
15-year-old Pratham batting draws attention
सोनम की खबर के साथ:---युवा क्रिकेटर प्रथम् गुप्ता, डीडीसीए अंडर-16 लीग में तीन मैचों में 409 र
-280 से ज्यादा मुकाबलों का अनुभव, 7500 रन और 49 अर्धशतक
विज्ञापन

- सलामी बल्लेबाज के साथ विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं दिल्ली के युवा क्रिकेटर
सोनम प्रतिहस्त
नई दिल्ली। क्रिकेट में प्रतिभा की पहचान सिर्फ एक बड़ी पारी से नहीं, बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता से होती है। दिल्ली के युवा क्रिकेटर प्रथम् गुप्ता ने कम उम्र में अपने प्रदर्शन से इसी क्षमता का परिचय दिया है। महज 15 साल की उम्र में 280 से अधिक मुकाबले खेल चुके प्रथम् के बल्ले से अब तक 7500 रन निकल चुके हैं। इनमें 15 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी बल्लेबाजी का सबसे खास प्रदर्शन डीडीसीए अंडर-16 लीग में सामने आया, जहां उन्होंने महज तीन मैचों में 409 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।

इस लीग में प्रथम् ने 305 और 198 रन की बड़ी पारियां खेलीं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका टीम को मजबूत शुरुआत देने की रहती है। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले प्रथम् विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। अब तक 35 से अधिक बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करना उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाता है।
विज्ञापन


स्कूल से डीडीसीए तक बनाई पहचान
प्रथम् बीएनपीएस स्कूल की अंडर-14 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। दिल्ली के जोन-1 की ओर से इंटर-जोन अंडर-14 और अंडर-17 प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। डीडीसीए अंडर-16 लीग, पीजीडीएवी कप अंडर-14 और अंडर-17, टीएनएम एनसीआर लीग अंडर-16 और कैम्ब्रिज इंटर स्कूल अंडर-19 जैसे टूर्नामेंट में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन खेलों में आजमा रहे हैं प्रतिभा
क्रिकेट के साथ प्रथम् हैंडबॉल और फुटबॉल में भी सक्रिय हैं। हैंडबॉल में सीबीएसई नेशनल अंडर-17 प्रतियोगिता खेल चुके हैं और सीबीएसई सेंट्रल जोन प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया है। फुटबॉल में सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 प्रतियोगिता का अनुभव भी उनके पास है। आठ साल से अधिक समय से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे प्रथम् ने बीएनपीएस स्पोर्ट्स एकेडमी, सेंट लॉरेंस और अन्य अकादमियों में अभ्यास किया है। कोच रवि उनियाल, विवेकानंद झा और अजय शर्मा से उन्हें मार्गदर्शन मिला है। अब उनका जोर अपनी बल्लेबाजी को और निखारने तथा बड़े क्रिकेट मंच पर जगह बनाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed