फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhani Bhatnagar: क्या है दंगल गर्ल की जान लेने वाली बीमारी? ऐसे दिखते हैं लक्षण; इन कारणों से बढ़ता है रोग

Mon, 19 Feb 2024 02:17 PM IST
शाहरुख खान राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Feb 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Suhani Bhatnagar What is disease killed Dangal girl how symptoms look like disease increases due to reasons
Suhani Bhatnagar - फोटो : अमर उजाला
खड़े होने, बैठकर उठने या कुछ उठाने में हाथों और पैरों में कमजोरी महसूस हो, चेहरे व त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई दे तो सचेत हो जाएं, यह दुर्लभ रोग डर्मेटोमायोसाइटिस हो सकता है। इस रोग में कंधे और कूल्हे की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। 


दंगल फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर को भी यही रोग था। एक दिन पहले इस बीमारी से उनका निधन हो गया।
Suhani Bhatnagar What is disease killed Dangal girl how symptoms look like disease increases due to reasons
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
विशेषज्ञों की माने तो यह एक ऑटो इम्युनिन रोग है। यह काफी दुर्लभ बीमारी है। यह रोग महिलाओं में ज्यादा होने की आशंका रहती है। युवा या 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह बीमारी होने की आशंका ज्यादा रहती है। इस रोग से जुड़े लक्षण दिखने पर मांसपेशी की बायोप्सी व कुछ खून की जांच की जाती है।
 
Suhani Bhatnagar What is disease killed Dangal girl how symptoms look like disease increases due to reasons
जायरा वसीम और सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली एम्स के रूमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. उमा कुमार ने कहा कि दवाइयों से इस रोग का इलाज संभव है। केवल पांच फीसदी मरीज में ही यह रोग गंभीर होता है। इस रोग में शरीर के दूसरे हिस्सों की मांसपेशियों में भी प्रभाव पड़ता है। इस कारण समस्या बढ़ सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suhani Bhatnagar What is disease killed Dangal girl how symptoms look like disease increases due to reasons
आमिर खान-सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा डॉक्टर रोगी की स्थिति के आधार पर आगे की जांच भी करते हैं जिससे पता चलता है कि कैंसर तो नहीं बन रहा। महिलाओं में स्तन सहित अन्य कैंसर रोग बनने की आशंका रहती है। इस रोग का असर समय के साथ आगे चल कर लंग्स, किडनी, आंत, दिल सहित अन्य अंगों पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
Suhani Bhatnagar What is disease killed Dangal girl how symptoms look like disease increases due to reasons
सुहानी भटनागर - फोटो : अमर उजाला
इन कारणों से बढ़ता है रोग
ऑटो इम्युन रोग शरीर के इम्युन सिस्टम की खराबी है। इसमें शरीर खुद के टिशू पर हमला करता है। ऐसे रोग को लेकर शोध चल रहा है। लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि कौन सा डिसऑर्डर विकसित होता है और शरीर का कौन सा हिस्सा प्रभावित होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed