फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: UPPSC परीक्षा स्थगित होने के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा, जूता पॉलिश कर दीं गिरफ्तारियां

Mon, 03 Jun 2019 04:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jun 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Student protest against UP Public Service Commission in prayagraj
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एलटी ग्रेड भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर लोकसेवा आयोग के बाहर हुए बवाल में नामजद छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष उदय यादव भी शामिल है। इन्हें सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 




एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पेपर लीक की बात सामने आने के बाद से छात्र आंदोलित हैं। इसी को लेकर 31 मई को लोकसेवा आयेाग के बाहर सैकड़ों की संख्या में जमा छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने रास्ता अवरुद्ध किया और राहगीरों से अभद्रता की। यही नहीं पुलिस पर पथराव भी किया। इस मामले में कुल 12 नामजद और 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखा गया था।

नामजद आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। नामजद आरोपियों में छात्रसंघ अध्यक्ष उदय यादव,कौशल सिंह, विवेकानंद पाठक, अखिलेश गुप्ता, अजीत यादव उर्फ विधायक, रजनीश उपाध्याय, मुलायम सिंह, अरविंद सरोज, शिवम सिंह, राहुल पटेल के अलावा प्रज्ञा सिंह व प्रीति यादव शामिल हैं।

इनमें से उदय, अजीत, अखिलेश, रवि, चंद्रशेखर व विवेकानंद रविवार को सुभाष चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। प्रदर्शनकारी लोकसेवा आयोग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बूट पॉलिश करते हुए विरोध जता रहे थे। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि सूचना मिलने पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
Student protest against UP Public Service Commission in prayagraj
छात्रों ने दी गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान छात्र स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। पुलिस ने भी उन्हें उठाने की कोशिश की। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आगामी परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं और पहले से चल रही परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी संशय है। लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। आयोग फिर पुराने ढर्रे पर लौटता नजर आ रहा है और ऐसे में परीक्षाओं के सत्र कई साल पीछे जा सकते हैं।
Student protest against UP Public Service Commission in prayagraj
छात्रों ने दी गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
आयोग ने जुलाई से दिसंबर तक के अर्धवार्षिक कैलेंडर को स्थगित कर दिया है। इस कैलेंडर की परीक्षा अब अगले साल ही आयोजित की जा सकेंगी, लेकिन आयोग के लिए इससे बड़ी चुनौती पिछली परीक्षाओं का परिणाम जारी करना है। अभ्यर्थियों ने पिछले साल 29 जुलाई को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती  परीक्षा दी थी। एक साल पूरे होने वाले हैं और अब तक प्रमुख विषयों के परिणाम भी घोषित नहीं किए गए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पेपर आउट होने का मामला सामने आने और परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के कारण परीक्षा में शामिल हुए चार लाख अभ्यर्थी उहापोह की स्थिति में है। एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती पूरी होगी या नहीं, इस पर भी अब असमंजस की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student protest against UP Public Service Commission in prayagraj
जूते पॉलिस करते हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
जेई के 3222 पदों परिणाम फंसा
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के  तहत अवर अभियंता (जेई) के 3222 पदों का परिणाम फंसा हुआ है। परीक्षा छह साल पुरानी है। इसके साथ एई के पदों पर भर्ती के लिए भी परीक्षा हुई थी, जिसका अंतिम चयन परिणाम घोषित हो चुका है, लेकिन परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के बाद अब जेई के परिणाम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Student protest against UP Public Service Commission in prayagraj
जूता पॉलिस करते हुए छात्रों को उठाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीसीएस जे के 610 पदों पर होनी है भर्ती
आयोग कोर्ट में हलफनामा दे चुका है कि पीसीएस जे के 610 पदों के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया मई तक पूरी कर ली जाएगी। जून का महीना शुरू हो गया है और आयोग अब तक मुख्य परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं कर सका है। परिणाम कब जारी होगा, इस पर आयोग के अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सिर्फ यही बताया जा रहा है कि कॉपियां जांचने का काम चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed