फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली भगदड़: सभी 18 मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, ज्यादातर मौत की वजह एक; कुछ सिर पर चोट लगने से मरे

Fri, 21 Feb 2025 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Feb 2025 07:10 PM IST
सार

New Delhi Stampede: सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अपनी जांच में आए साक्ष्यों का मिलान करेगी। उसके बाद ही पुलिस इस बाबत कोई मामला दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Stampede case at New Delhi Railway Station post-mortem report of all 18 dead come
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ केस - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात हुई भगदड़ में मारे गए 18 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 10  से ज्यादा लोगों की मौत दम घुटने से हुई है, वहीं अन्य लोगों के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। 

Stampede case at New Delhi Railway Station post-mortem report of all 18 dead come
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

उच्च स्तरीय कमेटी को पुलिस शनिवार को सौंपेगी रिपोर्ट
मामले की जांच कर रही दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी मामले की जांच कर रही है और कमेटी ने पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को पुलिस उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस बाबत मामला दर्ज करेगी।

Stampede case at New Delhi Railway Station post-mortem report of all 18 dead come
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

203 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गईं
घटना के बाद दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान कमेटी की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और टीम ने 203 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। साथ ही घटना के दौरान स्टेशन पर तैनात होने वाले विभिन्न विभागों के कर्मियों की जानकारी हासिल की है। वहीं सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तरीय कमेटी के साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भी घटना के बाद अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stampede case at New Delhi Railway Station post-mortem report of all 18 dead come
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

जहां हादसा, वहां नहीं थी सीसीटीवी
पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल का दौरा किया और वहां के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में किया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस जगह पर घटना हुई है, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से घटना के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घटना में घायल हुए करीब दस लोगों के बयान दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Stampede case at New Delhi Railway Station post-mortem report of all 18 dead come
स्टेशन पर उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : ANI

रिपोर्ट आने के बाद दर्ज होगा मामला
सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अपनी जांच में आए साक्ष्यों का मिलान करेगी। उसके बाद ही पुलिस इस बाबत कोई मामला दर्ज करेगी। रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई घटना में पुलिस रेलवे की उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इधर रेलवे पुलिस ने भी अपनी तरफ से जांच पूरी कर ली है। रेलवे की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed