फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैं रेखा गुप्ता...: CM बनते ही दिल्ली पुलिस ने दी जेड श्रेणी की सुरक्षा, जानें अब मिलेगी कौन-कौन सी सुविधाएं?

Thu, 20 Feb 2025 06:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Feb 2025 06:34 PM IST
सार

साल 2023 में दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सैलरी में वृद्धि की गई थी। सीएम रेखा गुप्ता की बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये होगी। 

विज्ञापन
Rekha Gupta became CM Delhi Police gave Z category security know what facilities will she get now
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। उन्हें जेड सुरक्षा के साथ-साथ अब वह सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी जो दिल्ली के मुख्यमंत्री (सीएम) को प्राप्त होती हैं। सैलरी, बंगला, वाहन, सुरक्षा, लोन और फ्री बिजली समेत कई सुविधाएं रेखा गुप्ता को दी जाएंगी।

Rekha Gupta became CM Delhi Police gave Z category security know what facilities will she get now
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

जेड कैटिगरी की सुरक्षा
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार सीएम बनते ही उन्हें सुरक्षा दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से जेड कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके साथ तैनात रहेंगे। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के यलो बुक की सुरक्षा गाइडलाइन के तहत जेड सिक्योरिटी दी गई है, जिसमें वीआईपी और वीवीआईपी के प्रोटोकॉल का पूरा विवरण है।

Rekha Gupta became CM Delhi Police gave Z category security know what facilities will she get now
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

इतने पुलिसकर्मी तैनात होंगे
जेड सिक्योरिटी के अंतर्गत उनकी सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें पीएसओ, एस्कॉर्ट्स, सर्वेलांस स्टाफ और 8 स्टैटिक और आर्म्ड जवान होंगे। पूर्व सीएम आतिशी को भी इसी प्रकार की सुरक्षा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha Gupta became CM Delhi Police gave Z category security know what facilities will she get now
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

ये होगी रेखा गुप्ता की सैलरी
साल 2023 में दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सैलरी में वृद्धि की गई थी। सीएम रेखा गुप्ता की बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये होगी। यानी हर महीने सैलरी और भत्ता मिलकर 1.70 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 1500 रुपये का डेली अलाउंस भी मिलेगा। उन्हें हर महीने हेलिकॉप्टर और सरकारी वाहन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Rekha Gupta became CM Delhi Police gave Z category security know what facilities will she get now
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

रेखा गुप्ता को मिलेंगी ये सुविधाएं
रेखा गुप्ता को बतौर सीएम सरकारी आवास दिया जाएगा, जबकि सरकारी वाहन में हर महीने 700 लीटर फ्री पेट्रोल की सुविधा मिलेगी। अगर सीएम अपनी निजी वाहन का इस्तेमाल करेंगी तो उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये भत्ता मिलेगा। सीएम को हर महीने पांच हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है। बताया जा रहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह 12 लाख रुपये तक का लोन भी ले सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed