ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि खाता किसी भी सैलरी पाने वाले शख्स का वो खाता है जो उसके लिए काफी अहम होता है। इस खाते में नौकरीपेशा खुद और उसका नियोक्ता एक निर्धारित राशि जमा करता है। इस खाते के कई फायदे भी होते हैं जो आप निश्चित ही नहीं जानते होंगे। अगर अाप ईपीएफ अकाउंट से मिलने वाले 6 बड़े फायदों के बारे में नहीं जानते हैं तो ये खबर आप के लिए ही है...
1) पिछले साल ही ईपीएफओ ने बड़ा ऐलान करते हुए अपने उस फैसले को वापस ले लिया था जिसमें निष्क्रिय पड़े खातों पर ब्याज नहीं मिलने की बात थी। इसका मतलब है कि अब आपको अपने पीएफ खातों पर तब भी ब्याज मिलेगा जब वो 3 साल से अधिक समय तक निष्क्रिय रहे हों। अगर आपके पीएफ खाते में 36 महीने तक भी न पैसा डाला जाए और न निकाला जाए तब भी उस पर ब्याज मिलता रहेगा।
2) हालांकि वित्तीय मामलों के जानकार कहते हैं कि भले ही ब्याज मिलता रहे मगर आपको अपना निष्क्रिय खाता सक्रिय खाते में ट्रांसफर करा लेना चाहिए। इसकी वजह ये है कि पांच साल से अधिक समय तक निष्क्रिय रहने वाले खातों से जब पैसे निकाले जाते हैं तो इस पर टैक्स देना पड़ता है।
3) क्या आपको पता है कि हर पीएफ खाताधारक को बीमा भी मिलता है। शायद आप ये बात नहीं जानते होंगे, लेकिन ये बात सच है कि पीएफ खाते से आपको बाई डिफॉल्ट बीमा मिलता है। सभी पीएफ खाताधारकों को EDLI यानी Employees Deposit Linked Insurance योजना के तहत 6 लाख रुपए तक इंश्योरेंस मिलेगा।
4) अगर कोई शख्स 10 साल तक लगातार अपना पीएफ खाता मेंटेन करता है तो उसे जीवन भर की एंप्लॉयी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। यानी अगर आप ऐसी नौकरियों में 10 साल तक लगातार हैं जहां आपके पीएफ अकाउंट में पैसे जाते रहें तो एंप्लॉयी पेंशन स्कीम 1995 के अधीन आपको रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपए तक की पेंशन मिलती रहेगी।