फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moosewala Murder: यूनिवर्सिटी में लॉरेंस बिश्नोई का जूनियर था संपत नेहरा, क्राइम के चक्कर में छोड़ दी पढ़ाई

Fri, 03 Jun 2022 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Jun 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Gangster Sampat Nehra was Lawrence Bishnoi junior in college
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश करने के मामले गिरफ्तार होने के बाद सुर्खियों आया संपत नेहरा चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई का जूनियर रहा है। राष्ट्रीय स्तर की एथलीट प्रतियोगिताओं में पुस्कार जीतने वाले खिलाड़ी संपत ने लॉरेंस के साथ पंजाब विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में कदम रखा और मारपीट होने के बाद लॉरेंस के साथ हथियार उठाकर गैंगस्टर बन गया। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश का मास्टरमाइंड लॉरेंस विश्नोई था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलत: राजस्थान के रायगढ़ का रहने वाले संपत के पिता रामचंदर चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई थे। पंजाब विश्वविद्यालय में उसकी मुलाकात लॉरेंस से हुई। इसके बाद संपत खेल से दूर हो गया। उसके बाद संपत नेहरा आपराधिक वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016 में पहली बार संपत नेहरा को कार लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जून, 2017 में वह पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर फरार हो गया था। 
Sidhu Moose Wala murder Case Gangster Sampat Nehra was Lawrence Bishnoi junior in college
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर लॉरेंस के इशारे पर वह काम करता था और पांच राज्यों में उसपर 39 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें डकैती, एक दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास और फिरौती के मामले दर्ज हैं। 
 
Sidhu Moose Wala murder Case Gangster Sampat Nehra was Lawrence Bishnoi junior in college
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
संपत नेहरा पर पंजाब व राजस्थान पुलिस ने 2 लाख का इनाम भी घोषित किया था। अधिकारी बताते हैं कि संपत पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में वारदातों को अंजाम करने के बाद दक्षिण भारतीय राज्यों की तरफ भाग जाता था और इन जगहों पर फर्जी पहचान के साथ रहता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Gangster Sampat Nehra was Lawrence Bishnoi junior in college
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस उसे हवाला के जरिए पैसे भेजता था। लॉरेंस बिश्नोई ने संपत की मदद से कई हत्याओं को अंजाम दिलाया। काले हिरण मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Gangster Sampat Nehra was Lawrence Bishnoi junior in college
sampat nehra
संपत ने सलमान खान की रेकी भी की थी लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 2018 में गुरुग्राम की स्पेशल टास्क फोर्स ने संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed