Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to a shortage of cow dung, Govardhan was made by mixing in soil.

Delhi NCR News: गोबर की कमी, मिट्टी मिला बनाया गोवर्धन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में गोवर्धन पूजा पर अचानक मांग बढ़ने से गोबर की आपूर्ति कम पड़ गई। कई लोगों को जरूरत के हिसाब से गोबर जुटाने में परेशानी हुई। मजबूरीवश श्रद्धालुओं ने गोबर में गिली मिट्टी मिलाकर गोवर्धन पर्वत की बड़ी आकृति बनाई। गोवर्धन पूजा पर गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाने की परंपरा है। ऐसे में गोबर की कमी उनकी आस्था में आड़े नहीं आ पाई।
रोजमर्रा में आसानी से मिलने वाला गोबर धार्मिक पर्व पर लोगों के लिए तलाश का विषय बन गया है। हालांकि श्रद्धालुओं ने उपलब्ध सामग्री से ही परंपरा निभाई और यह संदेश दिया कि पूजा में सामग्री से अधिक महत्व श्रद्धा और आस्था का है।
विज्ञापन

वर्जन
हर साल गोवर्धन पूजा के लिए गोबर आसानी से मिल जाता है, लेकिन इस बार काफी तलाश करने के बाद भी जरूरत के मुताबिक गोबर नहीं मिल पाया। - नवीन गर्ग, घोंड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के लिए गोबर की आकृति बनाना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त गोबर नहीं मिल पाया। इसलिए थोड़ी गीली मिट्टी मिलाकर आकृति तैयार की। - सोनू गुप्ता, शाहदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article