फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Racket: कॉरपोरेट कल्चर पर काम करता था रैकेट, डॉक्टर से लेकर टेक्नीशियन तक की बंटी थी जिम्मेदारी और कमाई, एक और सर्जन रोहिणी से गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jun 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Kidney Racket busted by delhi police operated in Rohtak racket operated in corporate culture style each one has own responsibility
गिरफ्तार आरोपी और इनसेट में अस्पताल जहां होता था खेल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना शहर के रिहायशी इलाके में किडनी निकालकर बेचने का खेल होता रहा और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद पता लग सका कि अवैध रूप से किडनी प्रत्यारोपण कराने वाला गोहाना में पूरा खेल कर रहा था। जानिए यह रैकेट किस तरह से काम करता था गिरफ्तार और फरार आरोपियों में किसकी क्या जिम्मेदारी थी और पैसों का बंटवारा कैसे होता था...
Kidney Racket busted by delhi police operated in Rohtak racket operated in corporate culture style each one has own responsibility
गोहाना का वो अस्पताल जहां से चलता था किडनी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

किडनी रैकेट कॉरपोरेट कल्चर पर काम करता था-

किडनी रैकेट का हर सदस्य गिरोह में कॉरपोरेट कल्चर की तर्ज पर काम करता था। गिरोह में हर किसी का काम अलग-अलग था। जो जैसा काम करता था उसे उसी हिसाब से पैसा दिया जाता था। 

शैलेष पटेल, सरबजीत जैलवाल व विपिन(अभी तक फरार)
ये किडनी देने वालों को ढूंढकर लाते थे। ये शेल्टर होम, बस स्टैंड व धार्मिक स्थलों पर रहने वाले गरीब लोगों को लाते थे।

मो.लतिफ 
जब पीड़ित किडनी देने के लिए तैयार हो जाता था तो आरोपी मो. लतिफ उन्हें पश्चिम विहार समेत दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रखता था। किडनी देने से पहले होने वाले टेस्ट भी लतिफ कराता था। 

Kidney Racket busted by delhi police operated in Rohtak racket operated in corporate culture style each one has own responsibility
गोहाना में जांच के बाद मंत्रणा करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिकास उर्फ विकास
ये पश्चिम विहार में किडनी देने वालों को ठहराता था और उनके खाने-पीने की व्यवस्था करता था।

रणजीत व राजकुमार(फरार)
ये दोनों आरोपी किडनी देने वाले को पश्चिमी विहार व अन्य जगहों से किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गोहाना में स्थित अस्पताल में ले जाते थे।

डॉ. सोनू रोहिल्ला
गोहाना में डॉ. सोनू रोहिल्ला ने अपने अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का सेटअप लगा रखा था। उसने गिरोह के लोगों को जगह दे रखी थी।

कुलदीप, ओमप्रकाश व मनोज
ये टेक्नीशियन हैं और किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। ये ही ऑपरेशन करते थे।

डॉ. सौरभ मित्तल 
वह किडनी देने वाले व किडनी लेने वाले को बेहोशी का इंजेक्शन देता था। वह किडनी ट्रांसप्लांट में भी सहायता करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney Racket busted by delhi police operated in Rohtak racket operated in corporate culture style each one has own responsibility
किडनी रैकेट में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर-नवंबर-2021 में शुरू हुआ था गिरोह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये किडनी रैकेट अक्तूबर-नवंबर, 21 में शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक ये करीब 20 से ज्यादा लोगों की किडनी निकाल चुके हैं। इस गिरोह के कई सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों को पकडने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व एनसीआर में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Kidney Racket busted by delhi police operated in Rohtak racket operated in corporate culture style each one has own responsibility
फाइल फोटो

पुलिस ने करीब तीन लोगों को बचाया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को बचाया है। पुलिस गिरोह के चुंगल से तीन लोगों को निकाला है, ये इन लोगों की किडनी निकालने वाले थे। इन लोगों को टेस्ट आदि हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को एक ऐसा पीड़ित मिला है जिसकी आरोपियों ने किडनी निकाल ली थी। पीड़ित गुजरात, असम, पश्चिमी बंगाल और केरल के रहने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed