फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब के घर से श्रद्धा के कपड़े और हथियार नुमा चीज मिली, अब काली पॉलिथीन से खुलेंगे राज

Sat, 19 Nov 2022 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Nov 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Delhi Police found clothes and weapon-like object from Aftab house
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
श्रद्धा हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी ने हेवी शार्प कटिंग वेपन्स का इस्तेमाल किया था। दिल्ली पुलिस की सख्त पूछताछ में आफताब अब सच बोलने लगा है। श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब ने घर से कई अहम सुराग बरामद करवाए हैं। आफताब की निशानदेही पर पुलिस को घर से हथियार नुमा चीज मिली है। पुलिस को शक है कि शव के टुकड़े करने में इसका भी इस्तेमाल किया गया है। आफताब को इंटरनेट के जरिए यह पता था कि किसी मरे हुए इंसान के शव के टुकड़े करते वक्त खून का फव्वारा जरूर निकलता है। वो खून के छींटें कुछ फीट तक जाकर गिर सकते हैं, इसलिए उसने शव के टुकड़े करने वाली जगह के आसपास कई फिट तक खास एसिड से तमाम खून के धब्बे मिटा दिए।
Shraddha Murder Case Delhi Police found clothes and weapon-like object from Aftab house
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम का दावा है कि आफताब ने कत्ल वाले दिन जो कपड़े पहने हुए होंगे उन पर खून के धब्बे और सबूत अब तक जरूर जिंदा होंगे। लेकिन आफताब इतना शातिर है जिस तरह श्रद्धा के कपड़े बरामद नहीं हो रहे है, वैसे ही आफताब ने अपने कपड़े भी बड़ी चालाकी से ठिकाने लगा दिए होंगे, जिनकी तलाश जारी है। 

 
Shraddha Murder Case Delhi Police found clothes and weapon-like object from Aftab house
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घर से तमाम कपड़े बरामद किए हैं ताकि कोई एक सुराग उन कपड़ों से पुलिस को मिल सके। वहीं, दूसरी ओर गुरुग्राम की काली पॉलीथिन में भी पुलिस को हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिससे पुलिस अब नई दिशा में इस हत्याकांड की उलझी गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Delhi Police found clothes and weapon-like object from Aftab house
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, सुबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज फिर गुरुग्राम में उस जगह पर पहुंची है। जहां पुलिस ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस की टीम आज मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंची है। पुलिस को शक है कि कहीं कातिल आफताब ने वारदात में इस्तेमाल हथियार यही तो नहीं छुपाया है।
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Delhi Police found clothes and weapon-like object from Aftab house
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज में आरोपी कैद हुआ है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed