{"_id":"6ad5c9edde636bb105087247","slug":"charge-sheet-filed-against-seven-individuals-in-the-murder-case-of-a-manipuri-music-teacher-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मणिपुरी संगीत शिक्षक की हत्या मामले में सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, पीट-पीटकर किया था मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मणिपुरी संगीत शिक्षक की हत्या मामले में सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, पीट-पीटकर किया था मर्डर
Mon, 19 Oct 2026 01:12 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:12 PM IST
सार
पुलिस ने भारत, दीपांशु, रमजान, मन्नू, मोहन सिंह, विजय कुमार और प्रमोद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी में मणिपुरी संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
शिक्षक की छह सितंबर 2026 को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि तेज आवाज कम करने के लिए कहने पर ढाबे के कर्मचारियों और डिलीवरी एजेंटों ने उनके तीसरी मंजिल स्थित घर में घुसकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने भारत, दीपांशु, रमजान, मन्नू, मोहन सिंह, विजय कुमार और प्रमोद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। आरोपियों पर हत्या, पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हत्या, आपराधिक साजिश और अपराध करने के इरादे से घर में घुसने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन