फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tihar Jail Video: बिस्तर पर लेटकर मसाज कराते दिखे मंत्री सत्येंद्र जैन, सीसीटीवी फुटेज से आया भूचाल

Sat, 19 Nov 2022 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Nov 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
CCTV video emerges of jailed Delhi minister and AAP leader Satyendar Jain getting a massage inside Tihar jail
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : एएनआई
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सत्येंद्र जैन सेल के अंदर मसाज करवाते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सत्येंद्र जैन बिस्तर पर लेटकर कुछ पढ़ रहे हैं, जबकि एक शख्स उनके पैरों की मालिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में ऐश की जिंदगी जी रहे हैं। वायरल फुटेज पर अब तक तिहाड़ जेल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वीडियो को लेकर कोर्ट में पहुंच गई है। यह फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति में भूचाल आना तय है। शनिवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन जेल में अपनी बैरक में ही मसाज का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

CCTV video emerges of jailed Delhi minister and AAP leader Satyendar Jain getting a massage inside Tihar jail
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया
जेल की सेल में एक अज्ञात शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन के पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। ईडी ने इसको लेकर कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंप दी है। 

CCTV video emerges of jailed Delhi minister and AAP leader Satyendar Jain getting a massage inside Tihar jail
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया
सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CCTV video emerges of jailed Delhi minister and AAP leader Satyendar Jain getting a massage inside Tihar jail
मालिश कराते हुए सत्येंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया
30 मई को ईडी ने जैन को किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
CCTV video emerges of jailed Delhi minister and AAP leader Satyendar Jain getting a massage inside Tihar jail
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां शामिल थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed