फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has lodged an FIR against unknown persons for threatening the Special Executive Magistrate

दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 06:24 AM IST
सार

एसईएम को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले की जांच के बीच थाने के बाहर पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा सख्त किए जाने की संभावना है।
 

विज्ञापन
Delhi Police has lodged an FIR against unknown persons for threatening the Special Executive Magistrate
demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े जमानत मामले में मंदिर मार्ग के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब शनिवार को अभिजीत दीपके को भी मंदिर मार्ग स्थित एसईएम अदालत में पेश किया गया था। 

विज्ञापन


उनकी सुनवाई के दौरान मंदिर मार्ग थाने के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसईएम को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले की जांच के बीच थाने के बाहर पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा सख्त किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी और जमानत के बीच अभिजीत दिपके का एलान
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने रविवार को कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका के आने के बाद सभी लोग एक साथ बैठेंगे, आगे की रणनीति पर नए सिरे से विचार करेंगे और तय करेंगे कि अब आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी देखने को मिला है, उसमें गैरकानूनी गिरफ्तारियां और हिरासत में लिया जाना भी शामिल है। इन घटनाओं से साफ है कि उन्हें डराने और दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वे न तो डरने वाले हैं और न ही पीछे हटने वाले हैं। यह लंबी लड़ाई है और वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें उम्मीद है कि सौरव और आशु दोनों को आज रिहा कर दिया जाएगा। अभिजीत दिपके ने यह भी बताया कि वह कुछ कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए वृंदा करात से मिलने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


'डराने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे'
अभिजीत दिपके ने पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए साफ कहा कि गिरफ्तारियों और हिरासत में लिए जाने जैसी कार्रवाइयों के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ है। उनका मानना है कि इन घटनाओं के जरिए उन पर दबाव बनाने और उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसी कोशिशों से उनका इरादा नहीं बदलेगा और वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

सौरव और आशु की रिहाई का इंतजार
अभिजीत दिपके ने उम्मीद जताई कि सौरव दास और आशुतोष रांका को आज रिहा कर दिया जाएगा। उनके आने के बाद सभी लोग एक साथ बैठकर अब तक के घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि आने वाले दिनों में किस तरह कदम बढ़ाने हैं, इस पर सबकी सहमति से फैसला लिया जा सके।



कानूनी मामलों पर चर्चा के लिए वृंदा मैम से मिलेंगे अभिजीत
अभिजीत दिपके ने बताया कि वह वृंदा मैम से मिलने जा रहे हैं। इस मुलाकात में कुछ कानूनी मामलों पर चर्चा की जाएगी। मौजूदा घटनाक्रम के बीच इस बैठक को आगे की कानूनी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed