फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लाइट की तरह पहली बार इस ट्रेन में लगेगा ब्लैक बॉक्स जैसा सेंसर नॉड, इन सुविधाओं से भी होगा लैस

Wed, 29 Aug 2018 05:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sensor node figured in trains like black box of flight
Sensor node
विमान के ब्लैक बॉक्स की तरह ही ट्रेनों में वायरलेंस सेंसर नॉड लगेगा। राय बरेली कोच फैक्ट्री ने इस सेंसर नॉड समेत अन्य आधुनिक सुरक्षा व सुविधाओं से लैस स्मार्ट कोच तैयार कर लिया है। स्मार्ट कोच रेल यात्रा को सुखद, आरामदायक और सुरक्षित बनाएगा। सेंसर एक्सल बॉक्स से लैस स्मार्ट कोच मंगलवार को रेलवे ने दिल्ली स्थित सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित किया। 
Sensor node figured in trains like black box of flight
Sensor node
स्मार्ट कोच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ट्रैक फ्रैक्चर होने, पहिए में होने वाली गड़बड़ी, बेयरिंग घिसने समेत कोच की सभी तरह की खराबी की सूचना पहले ही दे देगा। इससे ट्रेन की दुर्घटना में कमी आएगी। कोच की खराबी की जांच के लिए कोच फैक्ट्री में चार सप्ताह का वक्त भी बर्बाद नहीं होगा।
Sensor node figured in trains like black box of flight
Sensor node
 पहले चरण में रेलवे ने 100 कोच में यह सेंसर लगाने का निर्णय लिया है। न्यूयार्क व यूके की ट्रेनों में जिस तरह के सेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यूके की कंपनी ने इस तकनीक को विकसित किया है। इस सेंसर से चार महीने पहले ही रेलवे ट्रैक में तकनीकी खामियों का पता चल जाएगा। ट्रेन के कंपन्न से यह सेंसर ऑटोमेटिक रिचार्ज होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Sensor node figured in trains like black box of flight
Sensor node
राय बरेली कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह ट्रेन विथ ब्रेन है। इस ट्रेन का कंट्रोल सेंसर से किया जाएगा। स्मार्ट कोच में कंडीशन मॉनीटरिंग सिस्टम है। कोच में पानी की स्थिति का भी पता चलेगा। जीपीएस युक्त पैंसेंजर सिस्टम से इसे लैस किया गया है। स्मार्ट कोच के पहियों पर लगाए गए वाइब्रेशन सेंसर ट्रैक की खामी का तुरंत पता लगाएगा। सीसीटीवी कैमरे से कोच को लैस किया गया है। 
विज्ञापन
Sensor node figured in trains like black box of flight
Sensor node
कैफियात एक्सप्रेस होगी पहली स्मार्ट ट्रेन 
उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल मेकेनिकल इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया कि सेंसर नॉड से युक्त पहली ट्रेन कैफियात एक्सप्रेस होगी। जीपीआरएस युक्त होने के कारण इसका पूरा डेटा लोको पॉयलट के पास होगा। रेलवे एक कोच पर 14 लाख रुपया खर्च किया जाएगा। इस कोच में ऐसे सेंसर लगाए गए हैं कि यदि कोच पानी खत्म हो जाता है तो अगले स्टेशन को एक संदेश भेज देगा। आपात स्थित में विमान की तरह बटन को दबा कर ट्रेन सुप्रीटेंडेंट को बुलाया जा सकेगा।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed