फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi SIR Check your name on the voter list; only few days left to file claim

दिल्ली एसआईआर: वोटर लिस्ट में नाम जांच लें, दावे के लिए सिर्फ अब इतने दिन, जानिए क्या है आखिरी तारीख

Fri, 23 Oct 2026 10:27 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 23 Oct 2026 10:27 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। आगामी एक सभी 14,947 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Delhi SIR Check your name on the voter list; only few days left to file claim
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली की प्रारूप मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। रविवार 25 अक्तूबर को दिल्ली के सभी 14,947 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां बूथ लेवल अधिकारी मदद करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 33 लाख मामलों में से करीब 29.50 लाख का निपटारा हो चुका है। शेष मामलों में दस्तावेज का सत्यापन जारी है। दावा-आपत्ति अवधि शुरू होने के बाद 2,50,754 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। प्रारूप सूची प्रकाशित होने से पहले भी 2,12,400 फॉर्म-6 मिले थे। इन आवेदनों का निपटारा 30 नवंबर तक किया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन जमा करना ही नाम जुड़ने की अंतिम पुष्टि नहीं है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता अपने दावे और आपत्तियां वोटर सर्विस पोर्टल या ईसीआईनेट मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन बूथ लेवल अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के पास जमा किए जा सकते हैं। सहायता के लिए जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बनाए गए हेल्प डेस्क अथवा 1950 हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी मतदाता का नाम प्रारूप सूची से हटाने से पहले उसे सुनवाई का उचित अवसर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed