फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल का 'बंदूकबाज' पांडेय आज पहुंचा सलाखों के पीछे, देखें तस्वीरें

Thu, 18 Oct 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
see photos how ashish pandey former bsp mp son went to police custody from brandishes gun in hyatt
ashish pandey - फोटो : पीटीआई

पांच सितारा होटल में बंदूक लहराकर दूसरों को धमकाने वाला पूर्व बसपा सांसद का बेटा आशीष पांडेय आज सलाखों के पीछे है। 4 दिनों तक पुलिस से भागते रहे पांडेय ने आज खुद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट जाकर आत्मसमर्पण किया। आशीष ने आत्मसमर्पण से पहले एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की साथ ही वहीं एक व्हॉट्सऐप मैसेज में उसने अपने दोस्तों से माफी भी मांगी।

see photos how ashish pandey former bsp mp son went to police custody from brandishes gun in hyatt
ashish pandey - फोटो : पीटीआई

आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने उसे 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने 4 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। आशीष के वकील ने सूचना दी कि उसने अपनी पिस्तौल का लाइसेंस जमा करा दिया है।  मेरा मुवक्किल सिर्फ इसलिए परेशानी झेल रहा है क्योंकि इस केस को मीडिया का हाइप मिल गया है और क्योंकि उसके पिता सांसद रह चुके हैं। यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

see photos how ashish pandey former bsp mp son went to police custody from brandishes gun in hyatt
ashish pandey - फोटो : पीटीआई

उसने एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो को जारी कर उसने अपनी सफाई दी। उसने कहा कि लड़की ने पहले मुझे अश्लील इशारे किए। जिसके बाद विवाद बढ़ा। उसने आरोप लगाया कि, मुझे आतंकी की तरह पेश किया जा रहा है। नेता का बेटा होना कोई गुनाह नहीं है। मैं सुरक्षा के लिए हथियार लाया था। मेरा मीडिया ट्रायल हो रहा है। आशीष इस वीडियो में सफेद शर्ट में दिखाई दे रहा है। उसने कहा मुझे न्यायिक प्रक्रिया में पूरा भरोसा है। मैंने किसी पर पिस्टल नहीं तानी, मेरा लाइसेंस वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
see photos how ashish pandey former bsp mp son went to police custody from brandishes gun in hyatt
ashish pandey - फोटो : अमर उजाला

आशीष पांडेय ने ये भी कहा कि वह बंदूक लहरा नहीं रहा था, बल्कि मैं उसे अपने साथ हमेशा रखता हूं। मैंने उस लड़की से बात भी नहीं की। वही मुझे धक्का दे रही थी और हाथों से अश्लील इशारे कर रही थी। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है इसलिए मैंने आत्मसमर्पण के लिए सोचा है।

विज्ञापन
see photos how ashish pandey former bsp mp son went to police custody from brandishes gun in hyatt
आशीष पांडेय - फोटो : पीटीआई

इससे पहले एक कपल को धमकाने वाले बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार बयान सामने आया है। आशीष ने व्हाट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों को मैसेज कर अपील की कि उसका होटल हयात वाला वीडियो वायरल न हो। वीडियो वायरल होने के बाद 'बंदूकबाज' पांडे ने पहली बार अपने दोस्तों को मैसेज कर लिखा, 'प्रिय मित्रों, मेरा एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वह एक गलती थी, मैंने एक गलती की और अब मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इस समय मैं चाहता हूं कि आप मेरा साथ दें और इस वीडियो को वायरल होने से रोकें। मैं बहुत शर्मिंदा हूं कि मैंने आप सबको और खुद को निराश किया है। इस सारे गड़बड़ को खत्म करने में मेरी मदद करें।' इस पर आशीष के एक दोस्त ने रिप्लाई किया कि, 'भाई ये वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है। एक दोस्त ने मुझे ये वीडियो भेजा था और मैंने उसे ये आगे भेजने के लिए मना किया था।' आशीष ने उसकी इस बात पर शुक्रिया कहा और व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed