फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: विदेशों जैसा है 11000 करोड़ में बना ईस्टर्न पेरिफेरल ई-वे का लुक, कल उद्घाटन पढ़ें हर खासियत

Sun, 27 May 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 May 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
see mesmerizing view of eastern peripheral expressway, read all features of it opening from 27 may
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए 31 मई तक की डेडलाइन घोषित कर दिए जाने के बाद तय हुए कार्यक्रम के तहत 27 मई यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे आम जनता को समर्पित कर देंगे। प्रधानमंत्री रविवार को करीब 11 बजे बागपत में रैली कर इस एक्सप्रेस-वे पर आम वाहनों के आवागमन की शुरुआत करेंगे। (सभी फोटोः विवेक निगम)

see mesmerizing view of eastern peripheral expressway, read all features of it opening from 27 may
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

कैराना उपचुनाव से पहले रैली भी प्रधानमंत्री ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित करने के बाद बागपत में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इस रैली के अगले ही दिन यानी 28 मई को बागपत से करीब 50 किलोमीटर दूर कैराना लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हैं और उसी दिन पश्चिमी यूपी के ही बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव है। ऐसे में प्रधानमंत्री की इस रैली को चुनावी माना जा रहा है और इस पर विपक्षी दलों ने ऐतराज भी जताया था। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पीएम के कार्यक्रम को चुनाव से ठीक एक दिन पहले रखा गया है।

see mesmerizing view of eastern peripheral expressway, read all features of it opening from 27 may
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली को मिलेगी वाहनों से राहत छह लेन वाला 135 किलोमीटर लंबा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे हरियाणा के कुंडली से शुरू होकर बागपत, गाजियाबाद और नोएडा होते हुए पलवल से जुड़ेगा। इसके शुरू होने से चंडीगढ़, अंबाला, लुधियाना से लेकर जम्मू तक से आने वाले एनएच-1 के वाहनों को आगरा, कानपुर होते हुए देश के दूसरे हिस्सों में जाने के लिए एनएच-2 पर पहुंचने को दिल्ली में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के बड़े बोझ से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेस-वे के खुलने से कोलकाता से सीधे जालंधर-अमृतसर और जम्मू आने-जाने वाली गाड़ियों खासकर ट्रकों को भी इससे फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
see mesmerizing view of eastern peripheral expressway, read all features of it opening from 27 may
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेस-वे पर सात जगह मिलेंगे कट
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां में
- दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई में
- दिल्ली-हापुड़ मार्ग पर डासना में
- गाजियाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर बील अकबरपुर में
- कसाना-बुलंदशहर मार्ग पर सिरसा गांव के निकट
- अटाली-चेनसा मार्ग पर मौजपुर में
- दिल्ली-आगरा मार्ग पर पलवल में

विज्ञापन
see mesmerizing view of eastern peripheral expressway, read all features of it opening from 27 may
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से का भी करेंगे लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले चरण में तैयार किए गए एनएच-9 पर सराय काले खां से यूपी गेट तक के 8.7 किलोमीटर के हिस्से का भी औपचारिक लोकार्पण करेंगे। यह 14 लेन का एक्सप्रेस-वे पहले ही वाहनों के दबाव के कारण खोला जा चुका है। इस दौरान पीएम सुबह 9.30 बजे सराय काले खां से यूपी गेट तक खुली जीप में रोड शो भी करेंगे। पीएम का रोड शो सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सराय काले खां से शुरू होकर यूपी गेट तक जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed