{"_id":"6342dfae869aab747e671f2c","slug":"security-guard-assaulted-again-at-gardenia-glory-society-gate-of-noida-sector-45","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Noida: सोसायटी के गेट पर फिर सिक्योरिटी गार्ड से झड़प, डिलीवरी ब्वॉय संग हुई मारपीट, खूब चले लात-घूंसे और डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सोसायटी के गेट पर फिर सिक्योरिटी गार्ड से झड़प, डिलीवरी ब्वॉय संग हुई मारपीट, खूब चले लात-घूंसे और डंडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 09 Oct 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोसायटी के गेट पर गार्ड से झड़प
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोएडा की हाउसिंग सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों और लोगों के बीच झड़प होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभी कल का फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अजनारा होम्स हाउसिंग सोसायटी का मामला शांत हुआ नहीं था कि सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के गार्ड और जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के बीच झड़प हो गई। यहां बात ऐसी बिगड़ी कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई।
2 of 5
गार्ड को पीटता डिलीवरी ब्वॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले को लेकर डीसीपी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार, फूड डिलीवरी एप जोमैटो से जुड़ा एक डिलीवरी ब्वॉय हाउसिंग सोसाइटी में खाना पहुंचाने गया था। जहां सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद उनके बीच हाथापाई हो गई।
3 of 5
सोसायटी के गेट पर गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के बीच मारपीट
- फोटो : Ani
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय और सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूरा मामला सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 59 सेकंड के वीडियो में गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के बीच मारपीट होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गार्ड का कॉलर पकड़ कर उससे धक्का मुक्की करती लड़की
- फोटो : अमर उजाला
अजनारा होम्स सोसायटी में नशे में धुत लड़कियों ने गार्ड से की अभद्रता
इससे पहले शनिवार को ऐसा ही मामला फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अजनारा होम्स हाउसिंग सोसायटी से सामने आया है। यहां नशे में धुत लड़कियां गार्ड से मारपीट करते हुए नजर आईं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है रात करीब तीन बजे ये लड़कियां सोसायटी में दाखिल हो रही थीं। इनकी कार पर सोसायटी का स्टीकर ना होने पर गार्ड ने इन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर इनका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और गार्ड के साथ काफी देर तक बदसलूकी करती रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
गार्ड को पीटती नशे में धुत लड़की
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लड़कियों के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे जोर जोर से हिलाती है और उसकी टोपी सिर से उताकर फेंक देती है। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन वो बार बार मना करने पर भी किसी की एक नहीं सुनती है। इस मामले पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।