पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई व बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) पंजाब व दिल्ली समेत देश के कई शहरों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाना चाहते हैं। इसके लिए इन्होंने पंजाब के युवकों की एक लड़ाका फौज तैयार की हुई है। सभी युवक पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ युवक अभी भी पंजाब में हैं, जबकि कुछ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस व स्पेन आदि देशों में बैठे हुए हैं। ये खुलासा बीकेआई के गिरफ्तार आतंकी अर्शदीप ने किया है। अर्शदीप ये भी बताया कि आईएसआई व बीकेआई पैसों को लालच देकर युवकों से ड्रस्क तस्करी से लेकर आतंकी वारदात करवाई जा रही है। दूसरी तरफ पंजाब में अभी से तीन आईईडी यानि साढ़े सात किलो आरडीएक्स छिपा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश करने में जुटी हुई है।
Delhi: ISI व BKI ने तैयार कर रखे हैं 25 से ज्यादा लड़ाके आतंकी, सभी युवक पंजाब के, अर्शदीप ने किए कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसआई व बीकेआई ने पंजाब के जिन युवकों को तैयार किया है उनमें ज्यादातर युवक तरण-तारण व आसपास के इलाके हैं। गैंगस्टर से आतंकी बने हरविंदर उर्फ रिंदा अर्शदीप के गांव के पास का रहने वाला है। उसकी एक दोस्त के जरिए रिंदा से मुलाकात हुई थी। रिंदा ने पंजाब के युवकों को आतंकी वारदातों के लिए तैयार कर रहा है। उसने अर्शदीप को भी युवकों को तैयार करने के लिए बोला था। अर्शदीप ने ये भी बताया कि रिंदा व लांडा का भारत के गुजरात व महाराष्ट्र समेत 18 राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है।
अर्शदीप ने पूछताछ में बताया कि पंजाब पुलिस ने शाहाबाद, कुरक्षेत्र से एक आईईडी बरामद की है। तीन आईईडी अभी पंजाब में हैं। उसने लांडा के कहने पर ये आईईडी अंबाला-शाहाबाद के बीच जमीन में छिपा दी थी। इसके बाद वहां की लोकेशन व फोटो लांडा को भेज दी थी। यहां से ये आईईडी लांडा ने निकलवा ली थीं। एक आईईडी में ढ़ाई किलो आरडीएक्स है। ऐसे में पंजाब में अभी भी आतंकी वारदातों को खतरा बना हुआ है। अर्शदीप करीब एक वर्ष से लांडा के संपर्क में था। वहां रिंदा व लांडा से फोन के जरिए संपर्क में था। स्पेशल सेल सोमवार को किशोर को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
शुरू में ड्रग्स की तस्करी करवाई जाती है
अर्शदीप ने बताया कि रिंदा व लांडा जब भी किसी युवक को अपने लिए तैयार करते हैं तो वह शुरू में उससे ड्रग्स की तस्करी करवाते हैं। इसके बाद युवक को पिस्टल आदि दी जाती है। हथियार इधर से उधर पहुंचवाए जाते हैं। इसके बाद उन्हें आईईडी दी जाती है। आईईडी देकर या तो वारदात करवाई जाती है या फिर आईईडी को किसी दूसरी जगह पहुंचवाया जाता है। आरोपियों ने किशोर व अर्शदीप का इसी तरह इस्तेमाल किया।
पाकिस्तान व कनाडा से रंगदारी वसूलते हैं
अर्शदीप ने पूछताछ में ये भी बताया है कि कनाडा में बैठा लखबीर सिंह उर्फ लांडा व पाकिस्तान में बैठा हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब समेत भारत के कई राज्यों में रंगदारी वसूलने में लगे हुए हैं। इन्होंने पंजाब के जो युवक तैयार किए हैं उनसे ये रंगदारी लेने, रंगदारी नहीं देने पर हत्या व फायरिंग कर पीड़ित को डराने का काम करवाते हैं। ये युवकों को पैसों को लालच देकर सारे काम करवा रहे हैं।