{"_id":"5a462f424f1c1b87698c462d","slug":"scuffle-broke-out-between-alleged-supporters-of-sushil-kumar-parveen-rana-in-delhi-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: जब मैदान में अचानक ही भिड़ गए पहलवान सुशील कुमार और परवीन राणा के समर्थक, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जब मैदान में अचानक ही भिड़ गए पहलवान सुशील कुमार और परवीन राणा के समर्थक, ये है कारण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
scuffle in delhi stadium
- फोटो : ani
मशहूर पहलवान सुशील कुमार जिसने हाल ही में 2018 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी सीट पक्की कराई है आज एक गलत कारण से सुर्खियों में आ गए। जानिए क्यों...
scuffle in delhi stadium
- फोटो : ani
बताया जा रहा है कि दिल्ली स्टेडियम में सुशील कुमार परवीन राणा के साथ मैच खेल रहे थे लेकिन इस बीच राणा ने मैच जीतने के लिए गलत तरीका अपनाया।
scuffle in delhi stadium
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परवीन राणा ने सुशील के सिर पर मार दिया। यहां तक कि राणा ने सुशील के हाथ पर भी मारा। हालांकि आखिर में यह मैच सुशील ही जीत गए और अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन फिर जो हुआ...
#WATCH: Scuffle broke out between alleged supporters of wrestlers Sushil Kumar and Parveen Rana at K. D. Jadhav Stadium in Delhi; reason not yet ascertained pic.twitter.com/sigLOa3koY
— ANI (@ANI) December 29, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
scuffle in delhi stadium
- फोटो : ani
हालांकि सुशील जीत गए लेकिन राणा के गलत खेलने वाली बात जैसे-जैसे सुशील के समर्थकों में फैली वो उग्र होते गए। उन्होंने राणा के समर्थकों को कुर्सियों बोतलों और लात घुसों से भी पीटा।
विज्ञापन
scuffle in delhi stadium
- फोटो : ani
परवीन के भाई जो इस मारपीट का हिस्सा बने उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि कुछ हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी धमकी दी कि वो राणा को जनवरी से शुरू होने वाले प्रो-रेसलिंग लीग सीजन 3 में हिस्सा भी नहीं लेने देंगे।