फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS : अब BJP ने पानी की दरों में बढ़त के खिलाफ ऐसे जताया विरोध

Fri, 29 Dec 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
bjp protested against water price hike in delhi by aap
bjp - फोटो : dinesh joshi

दिल्ली सरकार के पानी की दरों में 20 प्रतिशत वृद्धि करने के निर्णय के खिलाफ दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है। भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया।

bjp protested against water price hike in delhi by aap
bjp - फोटो : dinesh joshi

इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने किया। गुप्ता ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल सभी दिल्लीवासियों को पानी माफ, बिजली हाफ का वायदा करके सत्ता में आए थे, किन्तु सत्ता में आने के बाद ही उन्होंने इन दोनों ही मुद्दों पर दिल्लीवासियों को धोखा दिया।

bjp protested against water price hike in delhi by aap
bjp - फोटो : dinesh joshi

सभी को फ्री पानी देने की जगह केवल पानी के मीटर लगे उपभोक्ताओं को 20 हजार लीटर प्रति माह तक ही फ्री पानी देने की घोषणा की। सहकारी सोसायटियों, अनधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी बस्तियों में रहने वाले उपभोक्ताओं को इसका कोई लाभ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp protested against water price hike in delhi by aap
bjp - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड में मुनाफा होने का दावा किया था, इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने पानी की दरों में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर दी। इससे दिल्ली सरकार की पोल खुल गई है।

विज्ञापन
bjp protested against water price hike in delhi by aap
kejriwal

वहीं पार्टी नेता पवन शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॅालोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए समुचित पानी की व्यवस्था न करके पूरी तरह निराश किया है। सरकार तीन वर्ष में इन कॉलोनियों के लोगों की वाटर टैंकरों की निर्भरता दूर नहीं कर सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed