फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, मासूम की मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, मासूम की मौत

School bus fall into into the pit, death of child.

तिगांव में नहर पुलिया पार करते समय एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। सड़क किनारे पैदल ही स्कूल जा रही एक छात्रा की उसके चपेट में आने से मौत हो गई। बस के अंदर मौजूद करीब पचास बच्चों में दो को गंभीर चोटें आई हैं, बाकी भी हल्के-फुल्के चोटिल हुए हैं।

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, मासूम की मौत

School bus fall into into the pit, death of child.

करीब दो घंटे बाद बस को सीधा कर उसके नीचे दबे छात्रा के शव को निकाला जा सका। घायल बच्चों को सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह करीब 8:10 बजे गांव नवादा स्थित डिवाइन एकेडमी की स्कूल बस तिगांव व आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी।

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, मासूम की मौत

School bus fall into into the pit, death of child.

इस बीच सरकारी कॉलेज से आगे पुलिया पार करते हुए चालक नियंत्रण खो बैठा और बस गढ्ढे में गिर गई। इस दौरान वहां से शांति शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल जा रही छात्रा काजल बस की चपेट में आ गई। बस के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक व महिला परिचालक घायल बच्चों को छोड़ फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, मासूम की मौत

School bus fall into into the pit, death of child.

आसपास के लोगों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन, कोई भी बस के नीचे दबी बच्ची को नहीं देख पाया। करीब दो घंटे बाद स्कूल से लौट रहे विशाल नाम के छात्र की नजर बस के नीचे किसी के दबे होने पर गई। उसने लोगों को बताया। इस पर हरकत में आए लोगों ने मिलजुल कर बस को थोड़ा सा उठाया।

विज्ञापन

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, मासूम की मौत

School bus fall into into the pit, death of child.

नीचे काजल दबी हुई दिखाई दी। उसे बाहर निकाल आनन-फानन में सेक्टर - 8 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। तिगांव थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed