कल रात तक पंजाब चुनाव में अपनी जीत को लेकर जिस तरह आम आदमी पार्टी पूरी तरह आश्वस्त थी उसका वो सारा उत्साह व खुशी धरी की धरी रह गई। गुब्बारे-डीजे-झाड़ू अब सब सिर्फ पार्टी नेताओं का दिल ही जला रहे होंगे।
(सभी फोटोः हिमांशु सोनी/अमर उजाला)
आम आदमी पार्टी ने अपने दिल्ली हेडक्वार्टर को बहुत खूबसूरती से वैसे ही सजाया था जैसे दिल्ली चुनाव के दौरान उसने तिरंगे गुब्बारों से सजाया था।
पूरी तैयारी थी कि जैसे ही पार्टी जीतेगी पार्टी मुख्यालय पर बड़ा जश्न होगा लेकिन शुरुआती रुझानों से ही जैसे आप पिछड़ी वह अब भी नंबर दो पर ही बनी हुई है।
यहां तक कि आप ने बड़ी संख्या में झाड़ू भी मंगवाए थे जो पार्टी के जीतने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा लहराए जाते। लेकिन अब शायद वो तिरंगे गुब्बारे पार्टी नेताओं का दिल ही जला रहे होंगे और झाड़ू अब किसी काम के नहीं रहे।
हालांकि पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा है कि वो जनता के फैसले का स्वागत करते हैं और उन्हें इस नतीजे की उम्मीद नहीं थी।