{"_id":"5bd96f7abdec22695d360270","slug":"sapna-choudhary-ask-reporter-are-you-flirting-with-me-when-he-ask-about-her-makeup-make-you-laugh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी के बारे में कुछ ऐसा कह गया पत्रकार, बोल उठीं वो- लाइन मार रहे हो क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी के बारे में कुछ ऐसा कह गया पत्रकार, बोल उठीं वो- लाइन मार रहे हो क्या?
Wed, 31 Oct 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में अपना जलवा बिखेरने वाली सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन हैं। बिग बॉस में जाकर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली सपना चौधरी अपने एक बयान से फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने को तैयार सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के पोस्टर रिलीज के दौरान ही वो वाकया हुआ जिसे सपना चौधरी ने कुछ ऐसे हैंडल किया कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
हुआ कुछ ऐसा कि फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट का पोस्टर रिलीज होने के बाद सपना चौधरी ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस बीच एक पत्रकार ने सपना से उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए मेकअप और ड्रेस के बारे में सवाल पूछ लिया। फिर क्या था सपना ने पत्रकार का जवाब तो दिया ही साथ ही उस पर सवाल भी दाग दिया कि- क्या आप मुझपर लाइन मार रहे हो?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये बात बोलकर सपना देर तक हंसती रहीं और वह पत्रकार भी झेप गया। हालांकि इसके बाद भी इंटरव्यू जारी रहा। बता दें कि सपना चौधरी के साथ इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगी। सपना चौधरी की फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं। फिल्म की टैगलाइन है- 'पक्की यारी कभी ना हारी'।
विज्ञापन
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे सपना चौधरी इन दिनों हर ओर तहलका मचाए हुए हैं और विदेशों में भी उनके बड़े फैन बन गए हैं। सपना चौधरी ने 'बिग बॉस 11' से जमकर लोकप्रियता हासिल की और बिग बॉस के घर से बाहर आकर वह कभी अपनी अदाओं, कभी अपनी बातों तो कभी अपने डांस तेरी आंख्या का यो काजल के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।