फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LIVE: कनॉट प्लेस में सीजेपी का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च, सुरक्षा बल तैनात; 'आप' पार्टी ने किया खुला समर्थन

Fri, 16 Oct 2026 12:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 12:24 PM IST
खास बातें

CJP Tiranga protest LIVE: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी सीजेपी के प्रदर्शन को अपना समर्थन दे दिया है। जबकि दिल्ली पुलिस ने मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
CJP Tiranga protest live aap abhijeet dipke arvind kejriwal Connaught Place Central Park update news
अभिजीत दिपके - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:22 PM, 16-Oct-2026

आम आदमी पार्टी का समर्थन

आप नेता गोपाल राय ने देश भर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने शांतिपूर्वक हाथ में तिरंगा लेकर एक देश भक्त नागरिक होने के नाते इसमें भाग लेने को कहा। राय ने अपने पोस्ट में लिखा कि वोट बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र बचेगा तो देश बचेगा।
12:22 PM, 16-Oct-2026

गोपाल राय बोले- ये अभियान मोदी सरकार के दमन के खिलाफ

आप विधायक गोपाल राय ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने सीजेपी के ‘तिरंगा लहरा दो’ अभियान का समर्थन करने की अपील की। राय ने कहा कि यह अभियान मोदी सरकार के दमन के खिलाफ है। यह दमन वोट चोरी के जिम्मेदार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्र युवाओं पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
12:22 PM, 16-Oct-2026

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। पुलिस ने वाहन चालकों को यात्रा की पहले से योजना बनाने की सलाह दी है। उन्हें अतिरिक्त समय लेकर चलने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है। 
12:00 PM, 16-Oct-2026

LIVE: कनॉट प्लेस में सीजेपी का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च, सुरक्षा बल तैनात; 'आप' पार्टी ने किया खुला समर्थन

शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन शुक्रवार, 16 अक्तूबर को शाम पांच बजे है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed