अभिनेता संजय दत्त जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल कलर्स टीवी का मशहूर शो एंटरटेनमेंट की रात दोबारा शुरू होने वाला है। इसके पहले ही एपिसोड में अभिनेता संजय दत्त आपको गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे।
वह शो, जिसे पिछले सीजन में शानदार रिस्पांस मिला था। वीकेंड्स पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आएगा, वह भी इस बार रात 9 बजे के प्राइमटाइम स्लॉट पर।
3 of 5
sanjay dutt
- फोटो : अमर उजाला
इस सीजन के पहले एपिसोड का शुभारंभ करने के लिए बॉलीवुड के हर-दिल अजीज़ संजय दत्त, मेजबान सौम्या टंडन और नेहा पेंडसे, कॉमेडियन मुबीन सौदागर, बलराज और बाल कलाकार दिव्यांश के साथ शो के पहले गेस्ट होंगे।
संजय दत्त जेल में बिताए अपने दिनों के साथ-साथ अपने परिवार के साथ रहने में उन्हें कितनी खुशी मिलती है,के बारे में बड़ी ही साफगोई से बताते हुए कहते हैं, "मैं येरवदा में आरजे था और चूंकि अधिकतर कैदी मेरे प्रशंसक थे, इसलिए मुझे सुनकर वे बहुत खुश होते थे। ये वही लोग थे जिन्होंने कारावास के मेरे समय को आसान बनाया और अपना समय अच्छी तरह से बिताने में मेरी मदद की।"
अपने बच्चों के बारे में पूछे जाने पर अपनी आंखों में चमक लाते हुए उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे पहले पढ़ाई करें और डिग्री हासिल करें; तब वे जो भी करना चाहते हैं, उसमें उनकी मदद करूंगा। मैं मैथ में कमजोर हूं इसलिए मैं उसमें नहीं पड़ता, लेकिन मैं क्रॉफ्ट और पेंटिंग में उनकी मदद करता हूं।” ऐसे और भी खुलासों के बीच, टीम को सुपरस्टार के साथ जोरदार हंसी-खुशी और मस्ती साझा करते देखा जाएगा।