फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की हत्या की साजिश रचने वाले सलीम को गरीबी लाई दाऊद के करीब, ऐसी है कहानी

Sat, 14 Apr 2018 12:18 PM IST
विकास वत्स/अमर उजाला, बुलंदशहर
विकास वत्स/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 14 Apr 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
story of salim member of d company joins dawood ibrahim because of poverty see pics of family
salim d company member - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के ऊपरकोट क्षेत्र में टेलर मास्टर अकील का छोटा बेटा सलीम, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का गुर्गा निकलेगा, किसी ने सोचा भी न था। पारिवारिक परिस्थितियों को जानने पर लगता है कि सलीम को दाऊद से जोड़ने में उसकी गरीबी मुख्य रही। लोगों में भी चर्चा है कि गरीबी को दूर करने के लिए उसने दाऊद का हाथ थामा होगा।

story of salim member of d company joins dawood ibrahim because of poverty see pics of family
salim d company member - फोटो : अमर उजाला

‘डी कंपनी’ यानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, जिसे दुनिया भारत के नंबर वन अपराधी के नाम से जानती है। उसके साथ किसी का नाम जुड़ना यानी भारत का दुश्मन होना ही माना जाता है। अब जिले में रहने वाला सलीम दाऊद का गुर्गा निकला है। बता दें कि सलीम के पिता अकील ऊपरकोर्ट क्षेत्र के इमामबाड़ा में परिवार के साथ रहते थे। जहां वह टेलर मास्टर थे, कुछ दिनों बाद पहली पत्नी की मौत हो गई जिनसे उनको दो औलादें थीं, छोटा बेटा सलीम था। अकील मास्टर का बड़ा बेटा करीब 20 वर्ष पूर्व सऊदी चला गया था।

story of salim member of d company joins dawood ibrahim because of poverty see pics of family
salim d company member - फोटो : अमर उजाला

जबकि, अकील ने पत्नी की मौत के बाद दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद सलीम को अपने पिता के घर से बेदखल होना पड़ा और वह शांतिनगर भूड़ में किराए के मकान में रहने लगा। सलीम की शादी रुखसाना से हुई, जिससे उसको दो बेटी और दो बेटे हैं। परिवार की माली हालत बहुत ही खराब थी। शादी के तीन साल बाद सलीम अपने बड़े भाई के पास सऊदी में नौकरी करने चला गया, जहां उसने बुर्कों में जरी का काम एक कंपनी में शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
story of salim member of d company joins dawood ibrahim because of poverty see pics of family
salim d company member - फोटो : अमर उजाला

करीब पांच साल तक सऊदी में रहने के बाद वह वापस आ गया। इसके बाद उसने भूड़ क्षेत्र में ही एक दुकान खोली जिसमें उसने मांसाहारी भोजन बेचा। लेकिन, कुछ समय बाद ही उसने यह काम बंद कर दिया और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में बुर्कों में जरी का काम शुरू कर दिया। लेकिन, काम नहीं चला और करीब तीन वर्ष पूर्व वह एक बार फिर सऊदी चला गया और नौकरी करने लगा।

विज्ञापन
story of salim member of d company joins dawood ibrahim because of poverty see pics of family
salim d company member - फोटो : अमर उजाला

बीते दिसंबर माह में ही वह छुट्टी बिताने के बाद सऊदी लौटा था। इस दौरान दाऊद के गुर्गों से उसका संपर्क हुआ बताया गया है। और मार्च माह में वह सऊदी से वापस लौट आया और दाऊद गैंग से मिले अपने पहले मिशन को पूरा करने में जुट गया। शुक्रवार सुबह जब क्षेत्रीय लोगों को इस बाबत जानकारी हुई तो हर तरफ तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गरम रहा। लोगों का मानना था कि हो सकता है अपनी गरीबी को दूर करने के लिए उसने दाऊद गैंग का दामन थामा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed