बिग बॉस 10 सीजन के विजेता और सेलिब्रिटी बनने के बाद से ही विवादों ने घेर लिया है। जिस रात वो विजेता घोषित किए गए उसी रात से ही उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मामले में अब यह बात सामने आ रही है कि मनवीर के शादीशुदा होने की बात बिग बॉस के मेकर्स, बिग बॉस के अन्य प्रतियोगी और यहां तक कि सलमान को भी मालूम थी।
2 of 11
viral pic
- फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस-10 के विजेता मनवीर का विवाह 21 जनवरी 2014 को सेंथली निवासी प्रीति से हुआ था। मनवीर बिग बॉस में भाग लेने के लिए मुंबई जाने से पहले सेंथली स्थित अपनी ससुराल गया था, उस दौरान उसकी पत्नी प्रीति वहीं मौजूद थी। यह दावा अमर उजाला टीम के सामने सेंथली गांव निवासी प्रीति की मां मुकेश और दादा छत्रसिंह ने किया है। मनवीर के विवाह को लेकर पैदा हुई असमंजस की स्थिति का सही पता लगाने के लिए अमर उजाला टीम सेंथली गांव पहुंची थी।
3 of 11
मनवीर के स्वागत में डांस करतीं गांव की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मनवीर गुर्जर के बिग बॉस-10 का विजेता बनने के बाद यह जानकारी सोशल साइट पर लगातर वायरल हो रही थी कि वह मनवीर विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। इसके बावजूद मनवीर ने बिग बॉस में झूठ बोला था।
4 of 11
manveer gurjar
- फोटो : अमर उजाला
चौंकाने वाली बात यह है कि मनवीर की घर वापसी के बाद भी उसके परिजनों ने उसके विवाह की बात को नकार दिया। इसके चलते सेंथली जाकर सच्चाई का पता लगाने का प्रयास किया गया। यहां मनवीर के कथित ससुराल वालों ने भी उसके प्रीति से विवाह होने की जानकारी दी।
5 of 11
manveer
- फोटो : अमर उजाला
मनवीर का नाम है मनोज, डेढ़ साल की बेटी है दिविशा
प्रीति की मां मुकेश का कहना है कि उनका परिवार अब सेंथली से सिकंद्राबाद में रहने लगा है। सेंथली में उनके ससुर छत्र सिंह व सास रामेश्वरी रहते हैं। छत्रसिंह सूबेदार पद से रिटायर हैं पति राजकुमार भाटी आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।