भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शुक्रवार को बैडमिंटन स्टार पी कश्यप के साथ सात फेरे लिये। दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन इस शादी से यूपी के एक गांव के लोग काफी मायूस नजर आए। आगे पढ़िए गांव वाले क्यों हुए मायूस....
साइना नेहवाल की शादी से मायूस हुए गांव वाले, जानें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल साइना मूलरूप से मुरादनगर क्षेत्र के गांव ढिंडार निवासी हरवीर सिंह की पुत्री हैं। गांव के लोगों में जहां साइना की शादी को लेकर खुशी है वहीं न्यौता नहीं मिलने से मलाल भी है। ढिंडार गांव बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह का पैतृक गांव है। गांव की बेटी की शादी को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर तो है, लेकिन शादी में न्योता नहीं मिलने पर मायूसी भी है।
शादी में शामिल होने के लिए गांव के किसी भी व्यक्ति को निमंत्रण नहीं भेजा गया। बताया गया है कि साइना की शादी में बेहद नजदीकी लोग ही शामिल हुये है। ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी ने बताया कि उन्हें बैडमिंटन स्टार साइना की शादी की खुशी है, लेकिन गांव में किसी को शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया। मीडिया के पूछे जाने पर उन्हें शादी के बारे में जानकारी मिली।
बड़ी धूमधाम से होने वाली यह शादी काफी सादगी में निपट गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। अचानक हुई इस शादी के बारे में तब पता लगा, जब साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। बता दें कि पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी साइना ने अपनी शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर #जस्टमैरेड हैशटैक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।'
गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना की शादी 16 दिसंबर को होने वाली थी और शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को होने वाले भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की भी खबर थी, लेकिन साइना ने तय तारिख से दो दिन पहले ही बड़े ही सादगी तरीके से शादी रचा ली। यूं तो खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। परूपल्ली कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं।