{"_id":"6a96fb1cfb96c2c9f9058d53","slug":"a-delegation-met-the-lg-and-demanded-an-investigation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153079-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एलजी से मिलकर आप प्रतिनिधिमंडल ने दवा, चावल घोटाले के जांच की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एलजी से मिलकर आप प्रतिनिधिमंडल ने दवा, चावल घोटाले के जांच की रखी मांग
विज्ञापन
-आप प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में सात विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात कर दवा, चावल और साइकिल खरीद घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में सात विधायकों ने एलजी के समक्ष कागजात पेश कर एंटी करप्शन ब्यूरो-विजिलेंस से जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी ने इत्मीनान से बात सुनी और जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो साइकिल बाजार में 4200 रुपये में मिलती है, वैसी ही साइकिल मैंने भी खरीदी है। सरकार ने 1.30 लाख साइकिल 6957 रुपये के भाव से खरीदी है। उन्होंने एक साइकिल पर 3000 रुपये कमीशन और कुल खरीद में 40 करोड़ कमीशन का आरोप लगाया।
सौरभ ने कहा कि इसके अलावा सीबीआई ने 27 अगस्त को एफआईआर दर्ज की है, जिसमें दिल्ली के एक मंत्री का जिक्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि 50,645 मीट्रिक टन चावल गरीबों में बंटना था, पर हरियाणा की कंपनी को बेच दिया गया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि 150 रुपये की चादर 450 में, 10 लाख की एक्स-रे मशीन 33 लाख में खरीदी गई। इसके साथ एस मोता पब्लिक स्कूल ट्रस्ट में लोगों को ट्रस्टी बनाए जाने और अल्पसंख्यक संस्था पर कब्जे की जांच की भी मांग उठाई गई।