फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine flu cases in Delhi hit a record high after two years

Delhi NCR News: दो साल बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों का टूटा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
-वर्ष 2024 के बाद दिल्ली में 3218 स्वाइन फ्लू के मामले हुए दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में दो साल बाद स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2024 के बाद सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष 31 अगस्त तक कुल 3828 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके है। इसमें दिल्ली के कुल 3218 मामले और बाकी दिल्ली से बाहर के शामिल है।

सोमवार को दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 164 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर 5349 मामले सामने आ चुके है। इसमें दिल्ली के 4372 मामले शामिल हैं। वर्ष 2024 में दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 3151 मामले सामने आए थे। जबकि वर्ष 2025 में 30 सितंबर तक 229 मामले दर्ज किए गए थे। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में निदेशक प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन ऐसे मरीज जिनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर, हार्मोनल दिक्कत, अंग ट्रांसप्लांट वाले, गर्भवती महिलाएं और दूसरी गंभीर बीमारियों से जूझने वाले है उनको सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे और बुजुर्ग भी अपना ध्यान रखें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू का वायरस कोई नया नहीं है। वर्ष 2009 में सामने आया था। वायरस में समय-समय पर बदलाव होता है। लेकिन अभी वाला वायरस का वेरिएंट पुराना है। ऐसे में ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। वायरस के उपचार के लिए एंटी वायरल ड्रग उपलब्ध है। साथ ही वायरस से एक बार संक्रमित होने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। अधिक ठंड लगने, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे गंभीर लक्षण होने पर डॉक्टर जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बीते वर्षों के मामलों की स्थिति

वर्ष
मामले
मौत

2019
3627
31

2020
412
0

2021
92
0

2022
442
0

2023
209
0

2024
3151
0

2025
229
0

--------------

इस वर्ष बीते दिनों में रोजाना स्वाइन फ्लू के मामलों की स्थिति

31 अगस्त को 164 मामले

30 अगस्त को 48 मामले

29 अगस्त को 199 मामले

28 अगस्त को 78 मामले

-------------

ललित कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed