{"_id":"6a96fe6dbca4850079051ad2","slug":"traffic-affected-on-more-than-35-major-roads-in-delhi-due-to-rehearsal-for-brics-summit-advisory-issued-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों! दो सितंबर को संभलकर निकलें: 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगा ट्रैफिक, कई रूट पर रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों! दो सितंबर को संभलकर निकलें: 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगा ट्रैफिक, कई रूट पर रहेगा डायवर्जन
Tue, 01 Sep 2026 10:03 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:03 PM IST
सार
दिल्ली में दो सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मोटरकेड रिहर्सल के चलते 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक 22 जगह डायवर्जन रहेगा। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला GFX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि दो सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। मोटरकेड रिहर्सल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
एडवाइजरी के अनुसार, रिहर्सल के दौरान 22 डायवर्जन प्वाइंट और 35 से अधिक सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाने और जहां संभव हो, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कई रूट पर रहेगा डायवर्जन
प्रभावित होने वाली प्रमुख सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और प्रेस एन्क्लेव रोड शामिल हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने कई डायवर्जन प्वाइंट भी चिन्हित किए हैं। इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग/आउटर सर्किल, जनपथ-कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट, धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, लोदी रोड और मंडी हाउस शामिल हैं।

वैकल्पिक मार्ग भी बताए गए
अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रित किए जाने वाले मार्गों की ओर आने वाले यातायात को रिंग रोड, आईपी मार्ग, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, सिकंदरा रोड, लोदी रोड, अरबिंदो मार्ग, वंदे मातरम मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों से वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा। एडवाइजरी में नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बताए गए हैं। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को एडवाइजरी की अवधि के दौरान खासतौर पर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। गुरुग्राम, द्वारका, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली तथा उत्तर और पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नियंत्रित किए जाने वाले मार्गों से बचने के लिए कुछ विशेष सड़क मार्ग सुझाए हैं।

मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी
अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, जबकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान बसों के मार्गों में बदलाव किया जा सकता है। टैक्सी और ऑटो-रिक्शा को निर्धारित स्थानों के अलावा सड़कों पर पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाने की सलाह दी है, खासकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को। नियंत्रित अवधि के दौरान ऐसे वाणिज्यिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जिनका गंतव्य दिल्ली नहीं है।
आपातकालीन और मेडिकल वाहनों को बिना किसी बाधा के आवागमन की सुविधा दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं और यूटिलिटी सेवाओं को भी पहुंच की अनुमति जारी रहेगी। अधिकारियों ने यात्रियों को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने, नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे वाहन पार्क न करने और किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी निकटतम पुलिस अधिकारी को देने की सलाह दी है।