{"_id":"6a96f6f021af26ec6a0fb79b","slug":"added-a-touch-of-humor-to-the-second-evening-of-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153074-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: थ्रिल और मदन की माया ने हास्य से सजाई पंचानन पाठक स्मृति की दूसरी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: थ्रिल और मदन की माया ने हास्य से सजाई पंचानन पाठक स्मृति की दूसरी शाम
विज्ञापन
नई दिल्ली। पंचानन पाठक स्मृति सप्ताहांत हास्य नाट्य समारोह के दूसरे दिन दो नाट्य प्रस्तुतियों थ्रिल और मदन की माया का मंचन किया गया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और तालियां बटोरीं।
थ्रिल नाटक डॉ. गोविंदराजु भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया। इसमें हास्य, सस्पेंस और एक्शन का मिश्रण था। यह सुब्बू की कहानी है, जो फिल्मी अंदाज में समस्याओं का समाधान खोजता है। 20 वर्ष पुराने पारिवारिक विवाद से जुड़ी घटनाएं उसके जीवन में रोमांच बढ़ाती हैं। दूसरी प्रस्तुति मदन की माया गौरव देवगन ने लिखी और निर्देशित की। इसकी कहानी अखबार की छपाई की गलती से उपजी गलतफहमियों पर केंद्रित है। सेवानिवृत्त संस्कृत प्रोफेसर के घर में किराएदार और वर की तलाश से जुड़ी परिस्थितियां हास्य पैदा करती हैं। दोनों नाटकों को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली। संवाद