फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम पर वापसी के लिए सरकारी अधिकारियों ने केजरीवाल-सिसोदिया के सामने रखी ये शर्त

Tue, 27 Feb 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
ias joint forum spokesperson pooja joshi said arvind kejriwal and manish sisodia should say sorry
delhi chief secretary case - फोटो : ANI

राजधानी में भड़का दिल्ली मुख्य सचिव मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। केजरीवाल सरकार और दिल्ली के अफसरों के बीच जंग खत्म होती नहीं दिख रही थी कि अधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस रखी। इस प्रेस कांफ्रेंस में सरकारी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सामने एक शर्त रख दी। जब ये शर्त पूरी होगी तभी अफसरों की काम पर वापसी होगी।

ias joint forum spokesperson pooja joshi said arvind kejriwal and manish sisodia should say sorry
delhi chief secretary case - फोटो : ANI

बता दें कि सोमवार को हुई इस प्रेस कांफ्रेंस में आईएएस अधिकारियों ने कहा कि वह चाहते है कि चीफ सेक्रेटरी के साथ हुई मारपीट के मामले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लिखित और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

ias joint forum spokesperson pooja joshi said arvind kejriwal and manish sisodia should say sorry
arvind kejriwal

आईएएस ज्वाइंट फोरम की प्रवक्ता पूजा जोशी ने कहा,'हमनें फैसला किया है कि इस मामले में सीएम और डिप्टी सीएम जब तक माफी नहीं मांगते तब तक हम कोई बातचीत नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गलती मानने और माफी मांगने के बजाय इस घटना को ही नकारने में लगे हैं। जो गलत है। इससे यह साफ तौर पर पता चलता है कि वह भी इस साजिश का हिस्सा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ias joint forum spokesperson pooja joshi said arvind kejriwal and manish sisodia should say sorry
manish sisodia - फोटो : vivek nigam

पूजा जोशी ने कहा कि वह उप-राज्यपाल और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कार्रवाई करने की मांग रखेंगे। इस घटना के बाद आप सरकार के विधायक अफसरों से बदसलूकी कर रहे हैं। जब तक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया माफी नहीं मांगेगे तब तक वह उनसे लिखित में ही संवाद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed